फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

नौशेरा के हीरो को किया नमन

विज्ञापन
culture
नौशेरा में हुए कार्यक्रम में करतब दिखाते सैनिक। - फोटो : RAJOURI
नौशेरा। नायक जादुनाथ सिंह परमवीर चक्र विजेता की याद में वीरवार को सेना की तरफ से नौशेरा दिवस धूमधाम से मनाया गया। जादुनाथ पार्क में सुबह सैन्य सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजली दी गई। उनके स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाए गए। मेजर जनरल प्रतीक शर्मा एसएम जीओसी एसआफ स्पेड डिवीजन व अन्य सैन्य व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किए। सैन्य बैंड से अभिवादन किया गया। इसके उपरांत मेजर जनरल प्रतीक शर्मा एसएम जीओसी एसआफ स्पेड डिवीजन की तरफ से चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में सैनिकों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। डॉग शो देख और सैन्य बैंड की धुन सुनकर दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

सेना के बुटालिया सभागार में विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों ने संस्कृति और देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समय बांधा। नायक यादुनाथ सिंह की याद में प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद वर्ष 1947-48 में पाकिस्तानी कबायलियों ने नौशेरा व झांगड़ पर हमला कर कब्जा कर लिया। टाइधार पहाड़ी में भी हमला बोला गया। जहां राजपूत बटालियन के नायक यादुनाथ सिंह नौ जवानों की टुकड़ी के साथ तैनात थे। कबायलियों के साथ लोहा लेते हुए उनको खदेड़ा, अंत समय तक सीने में गोलियां खा कर देश की खातिर शहीद हुए नायक यादुनाथ सिंह को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। तभी से हर साल शहीदों की याद में नौशेरा दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर सैन्य अधिकारी अधिकारियों, पूर्व एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, एडीसी सुखदेव सिंह समयाल, एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा, एसडीपीओ बृजेश शर्मा, थाना प्रभारी मोहम्मद फरीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed