{"_id":"5df2896c8ebc3e88195ba710","slug":"culture-jammu-news-jmu1992313193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिमा के मौके पर उमड़ी आस्था की भीड़, धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिमा के मौके पर उमड़ी आस्था की भीड़, धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
विज्ञापन
छड़ी यात्रा निकालते हुए श्रदालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदास मार्ग संस्था की तरफ से गुरुवार को बाबा दीवान साहिब के ज्योति प्रकाश उत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उदास मार्ग के 23वें संचालक बाबा भगवान दास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुबह हवन यज्ञ व झंडा फहराने की रस्म के बाद पहुंचे पाठियों ने प्रवचन सुना संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
संचालक ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों के लिए न्यौछावर कर लोगों को जातपात से ऊपर उठकर सबका भला करने का संदेश दिया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका तथा आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
सांबा जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब के अंतर्गत आने वाले गौरण में स्थित देव स्थान बाबा शिवो में वीरवार को छड़ी यात्रा निकाली गई। जो गौरण से शुरू हुई और समोठा तक गई और वापस गौरण पहुंची। छड़ी यात्रा को नायब तहसीलदार चुनी लाल ने शुरू कराया।
विज्ञापन