{"_id":"5dcc57a18ebc3e5af65661ef","slug":"culture-jammu-news-jmu197150891","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिड़ी मेले से लौटने लगे है बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिड़ी मेले से लौटने लगे है बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। झिड़ी मेले में बुधवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इनमें दूसरे राज्यों के भी लोग थे, जिन्होंने आस्था की डुबकी लगाने के साथ बाबा जित्तो के दरबार में हाजिरी लगाई। मेले में पहले से पहुंचे बाहरी राज्यों के श्रद्धालु दर्शन कर लौटने भी लौटने लगे हैं। इस बार झिड़ी मेले में तीन लाख से ज्यादा लोग अब तक बाबा जित्तो और बुआ दाती के दर्शन कर चुके हैं।
बुधवार को मंदिर परिसर में सुबह से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिलीं। हजारों की संख्या में संगत ने बाबा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। मेले में दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनमें पंजाब से सबसे अधिक लोग नजर आते हैं। मेले में स्थानीय लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां से खूब वाहवाही लूट रहे हैं। बुधवार को डुग्गर प्रदेश के प्रसिद्ध लोक नृत्य के साथ बाबा जित्तो से जुडे़ लोक गीत की प्रस्तुति दी गई। मेले में सजी दुकानों पर भी खूब रौनक दिख रही है। स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद भी लोग जमकर ले रहे हैं। मेला स्थल पर हॉर्टीकल्चर, एग्रीकल्चर, फ्लोरीकल्चर और हैंडलूम विभाग की ओर से स्टाल भी लगाए गए हैं, जहां लोगों को अहम जानकारी दी जा रही है।
आज के कार्यक्रम
मेला सेक्रेटरी जाफर चौधरी और सरपंच मुलक राज शर्मा ने कहा कि मेले स्थल पर वीरवार शाम पांच बजे से आल इंडिया रेडियो, कल्चरल अकादमी के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वॉलीबाल प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन
किसानों को बताईं कृषि योजनाएं
जम्मू। झिड़ी मेले में कृषि विभाग ने भी बुधवार को स्टॉल लगाया। शुभारंभ डिवकाम संजीव वर्मा और उपायुक्त सुषमा चौहान ने किया। स्टॉल में किसानों को जागरूक करने के लिए बीज के अलावा अन्य सब्जियों को भी दिखाया गया। साथ ही लोगों को कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि निदेशक पीएस राठौर ने कहा कि स्टॉल में कृषि विभाग के अधिकारियों ने फसलों को होने वाली बीमारियों के बारे में भी अवगत करवाया। इस दौरान उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित भी किया गया है।