फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

भगवान श्री राम के जयघोष के साथ हुआ दशानन का दहन

विज्ञापन
culture
जम्मू। दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। शाम होते ही दशहरा मैदान पर भगवान श्रीराम के अग्नि बाण ने अहंकारी रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। दशहरा मैदान पर दशानन का दहन देखने के लिए जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान मैदान के दोनों तरफ की सड़कें लोगों से खचाखच भरी रहीं। दशानन दहन के समय वीर बजरंगी और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा गांधीनगर गूंज उठा।
विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व पर भगवान राम की झांकी निकाली गई। झांकी में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की सेना सवार थी। जैसे ही प्रभु श्रीराम की झांकी दशहरा मैदान पर पहुंची तो लोग शीश झुकाकर प्रभु राम को नमन किया। इस दौरान वीर हनुमान ने लंका से मां सीता को निकालकर लंका दहन की। इसके बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण ने अग्नि बाण से रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रबंधक ट्रस्ट के बैनर तले दशहरा पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें संदेश देता है कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी हो एक दिन उसका विनाश होता ही है। कार्यक्रम में एमएलसी विक्रम रंधावा, पार्षद वार्ड-21 भानू महाजन, मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
पटाखों के शोर से गूंजा आसमान
रावण दहन के समय पटाखों के शोर से पूरा गांधीनगर गूंज उठा। श्रीराम की झांकी जैसे ही दशहरा मैदान पर पहुंची तो रंग बिंरगे फव्वारे, पटाखे और आतिशबाजी हुई। इस दौरान बच्चों पटाखों और आतिशबाजी का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अप्सरा रोड पर मेले जैसा माहौल
अप्सरा रोड के साथ दशहरा मैदान में रावण दहन किया गया। इस दौरान आसपास का माहौल मेले जैसा रहा। लोग घरों और दुकानों की छतों से पुतलों का दहन देखते रहे। इस दौरान सड़क किनारे खिलौने और खानपान के स्टाल लगे थे। छोटे बच्चे राम और हनुमान के मास्क पहने दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed