{"_id":"5d9ba2718ebc3e939d46b368","slug":"culture-jammu-news-jmu194754510","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयादशमी: 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयादशमी: 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
परेड मैदान मे रवाण पुताल लगाते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के पर्व विजयादशमी आज धूमधाम से मनाई जाएगी। शहर में प्रमुख रूप से परेड मैदान और दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में विजयादशमी मनाई जाती है। इन मैदानों पर विजयादशमी पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परेड मैदान पर 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला राज्य में सबसे ऊंचा और आकर्षण का केंद्र होगा। विजयादशमी पर लंकापति रावण के साथ मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए जाते हैं।
परेड मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियाें को सोमवार अंतिम रूप दिया गया। देर शाम तक मैदान पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले खड़े कर लिए गए थे। परेड में रावण के 65 फीट ऊंचा पुतला है जो राज्य में सबसे बड़ा है, जबकि मेघनाद और कुंभकरण के पुतले 60-60 फीट ऊंचे हैं। जबकि गांधीनगर दशहरा ग्राउंड में 45 फीट ऊंचा रावण और 40-40 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकरण के पुतले हैं। दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में शाम 4:30 बजे से दशहरा कार्यक्रम शुरू होगा। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
---
मेरठ के कारीगरों ने संभाग में तैयार किए 50 पुतले
यूपी मेरठ के मैना पट्टी गांव के मुस्लिम कारीगरों ने रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले तैयार किए हैं। 40 से 50 कारीगरों ने एक महीने की कड़ी मेहनत से 50 के करीब पुतले तैयार किए हैं। ठेकेदार मोहम्मद शकील ने कहा कि हर साल वह लोग इन पुतलों को तैयार करते हैं। जम्मू संभाग से उनके पास 50 के करीब पुतले बनाने का आर्डर आया था। इसमें जम्मू के परेड ग्राउंड में रावण का 65 फीट ऊंचा पुतला सबसे ऊंचा है। शकील ने कहा कि इन पुतलों को तैयार करने में बांस, सुतली व कागज का मुख्य रुप ये उपयोग होता है।