{"_id":"621bbb5748c73b1cae5829b0","slug":"cultural-vijaypur-news-jmu2547224151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर आजाद को पुण्यतिथि पर याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर आजाद को पुण्यतिथि पर याद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों और नेताओं ने शहीद को याद किया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर किसान मोर्चा के पूर्व सचिव सुभाष सिंह जमवाल, उप जीत सिंह, मोनिका, सरपंच विजय कुमार बाबा, मोहन लाल शर्मा, सरपंच रामपाल शर्मा आदि ने उनके देश के प्रति योगदान को याद किया। कहा कि चंद्रशेखर आजाद महान थे। यही कारण है कि आज देश भर में उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। संवाद
चंद्रशेखर आजाद के बलिदान के हम आभारी
बिश्नाह। भाजपा कार्यालय में रविवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों को इस देश से भगाने के लिए देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र देश की हवा में जी रहे हैं। आजाद छोटी आयु में ही देश को आजाद कराने के कांटों भरे रास्ते पर चल पड़े। देश हमेशा क्रांतिकारियों के आदर्श चंद्रशेखर आजाद का आभारी रहेगा। इस मौके पर नगर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजन शर्मा, बीडीसी सदस्य सुरजीत कुमार भगत, पार्षद कुलबीर सिंह, प्रेम शर्मा, देवराज शर्मा और भी काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद