फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

शहीद राजेंद्र सिंह का योगदान भुलाया नहीं जा सकता

विज्ञापन
cultural
शहीद डीएसपी देवेंद्र शर्मा तथा हेड कांस्टेबल गुरबचन सिंह को शहीदी दिवस पर सलामी देते पुलिस के जव? - फोटो : RSPURA
विजयपुर। राजेंद्र सिंह पुरा में बुधवार को एक कार्यक्रम हुआ। इसमें शहीद ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा थे। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनकी वीरता पर गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन

जिन्होंने कश्मीर को वापस हमारे हवाले कराया। 15 अगस्त को जब भारत आजाद हुआ तो इसके कश्मीर घाटी में पाकिस्तानी समर्थकों के स्वर मुखर होने लगे थे। इन्होंने हथियार उठा लिए थे। उनका कृत्य पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने कबायलियों को गोला बारूद और अन्य मदद मुहैया कराई। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए 4 दिन तक भूखे प्यासे दुश्मनों को रोके रखा तथा मातृ भूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। इनकी गांव में प्रत्येक वर्ष गांव में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर संजीव शर्मा, अमर सिंह, जयराम शर्मा, पंकज सलाथिया, नरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
शहीद डीएसपी और हेड कांस्टेबल को दी श्रद्धांजलि
आरएस पुरा। कस्बे के महात्मा गांधी पार्क में लायंस क्लब की तरफ से बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर शहीद डीएसपी देवेंद्र शर्मा और हेड कांस्टेबल गुरबचन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। वह वर्ष 2001 में कठुआ के बसोहली क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते समय शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लायंस क्लब की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी हेडक्वार्टर रमनीष गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पुलिस की अहम भूमिका रही है। इसमें कई अधिकारी और जवान शहीद हुए। आतंकवाद के खिलाफ सेना, सीआरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां काम कर रही हैं। डीएसपी ने आतंकवाद के खिलाफ कई अभियान चलाए और आतंकवादियों का खात्मा किया। आतंकवादियों के खिलाफ हुई लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने शहादत पाई। पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने कहा कि क्षेत्र की धरती शहीदों की धरती है। जहां कई जवानों ने अपने प्राणों को देश की रक्षा की खातिर त्याग दिया है।

इस दौरान डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत, बीडीसी अध्यक्ष दिलीप कुमार, नगर पालिक अध्यक्ष सतपाल पप्पी, सुचेतगढ़ डीडीसी सदस्य सरदार तरनजीत सिंह टोनी सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने क्लब के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों ने शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर क्लब के प्रधान दीप कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान मदन लाल खन्ना, कुलदीप राज गुप्ता, सरदार स्वतंत्र सिंह, डॉ. पदम देव, डॉ. अशोक गुप्ता, केवल कृष्ण शर्मा, अनिल कपूर, दिनेश गुप्ता सहित शहीद के परिजन भी मौजूद रहे थे। इस दौरान चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें कई लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। उन्हें दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed