सांबा। पुरानी पेंशन योजना को लागू नहीं किए जाने के विरोध में मूूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम के सदस्य 30 जनवरी को प्रेस क्लब जम्मु में शांति पूर्वक प्रदर्शन करेंगे। संगठन के जिला प्रधान जय वश्ष्ठि ने बुधवार को प्रेसवार्ता में अपील की कि वह प्रेस क्लब जम्मु पहुंचें। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना के लिए आंदोलन की शुरुआत की गई है। जो जेके के सभी एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2010 के बाद लगे कर्मचारियों की पेंशन की सुविधा नहीं है। प्रेसवार्ता में सचिन शर्मा, विशाल मनकोटिया, तलविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, सुनील शमीन, विभिन्न विभाग जैसे शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य शिक्षा, युवा सेवा और खेल, पशुपालन, पीआईई जल शक्ति, पीडीडी आदि के कर्मचारी शामिल थे। संवाद