{"_id":"635c34fe4458ab5c2343842d","slug":"cultural-samba-news-jmu2710983145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाय खाय के साथ छठ पूजा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाय खाय के साथ छठ पूजा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को व्रतियों ने सुबह 5.00 बजे के करीब उठकर पूरे घर में सफाई की। घर को पानी से धोया। उसके बाद खुद नहा धोकर तैयार हो गए, और सुबह का खाना ग्रहण किया। उसके बाद व्रत शुरू किया। इस दौरान लौकी की सब्जी के साथ दाल मिलाकर चावल के साथ खाया गया। उसके अलावा सादा भोजन लिया गया। नहाय खाय के साथ छठ पूजा शुरू कर दी गई, और 24 घंटे में एक बार ही खाना खाएंगे। दूसरी तरफ तेली बस्ती से सब्जी मंडी तक जा रही नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। ऐसे में नहर में काफी गंदगी दिखाई दे रही है। इस नहर के आसपास छठ व्रतियों ने पूजा के लिए घाट बनाए हैं। नहर में पानी न छोड़े जाने से उनमें रोष भी बना हुआ है।
छठ कमेटी के सदस्य अवधेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नहर किनारे ज्यादा मात्रा में सीढ़ियां नहीं बनाई गई हैं। ऊपर से नहर में पानी भी नहीं छोड़ा जा रहा है। गंदगी बहुत ज्यादा है, जितनी पवित्र यह पूजा हमारे लिए होती है उस पवित्रता के साथ नहर की सफाई नहीं हुई है। अगर पानी छोड़ भी दिया जाता है तो गंदगी नहर में इतनी पटी है कि वृत्ति व्रत संपन्न नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए सिडको ग्राउंड में 120 फुट लंबी नहर खोदी जा रहा है, ज्यादातर व्रतियों को वहां पर एकत्रित होने के लिए कहा गया है। ताकि सफाई के साथ वह छठ पूजा को संपन्न कर पाएं और सूर्य देव को अर्घ्य दे सकें।