{"_id":"633dd309cf3ab7232f05af62","slug":"cultural-samba-news-jmu2695519119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन ढलने के साथ पुतला दहन स्थल पर बढ़ती गई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन ढलने के साथ पुतला दहन स्थल पर बढ़ती गई भीड़
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में रावण दहन होता हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे में उल्लास और उमंग के साथ दशहरा मनाया गया है। पर्व को लेकर कस्बे वासियों में सुबह से ही उत्साह रहा। इसको लेकर हर कोई रावण का पुतला दहन देखने के लिए तैयार बैठा था। बाड़ी ब्राह्मणा में पुतला दहन का कार्यक्रम पुरमंडल मोड़ के निकट पशु पालन विभाग के मैदान में रखा गया। दिन ढलने के साथ ही यहां लोगों की भीड़ बढ़ती गई।
बाड़ी ब्राह्मणा रघुनाथ मंदिर कमेटी की तरफ से पर्व पर झांकी निकाली गई, जो मंदिर से पुतला दहन स्थल पहुंची। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। झांकी में राम, सीता, लक्ष्मण और वानर सेना के किरदार में लोगों ने भाग लिया। दशहरा पर्व को लेकर लोगों का हुजूम इतना बढ़ गया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त पुलिस द्वारा किए गए। लोगों को सही दिशा में जाने के निर्देश दिए जा रहे थे। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मैदान में पहुंचते ही राम और रावण के युद्ध का मंचन किया गया। उसके बाद वानर सेना और रावण की सेना में युद्ध दिखाया गया। राम के बाण चलाते ही रावण, मेघनाद और पुतले को जलने लगे। आसमान में खूब आतिशबाजी होने लगी। जय श्रीराम के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।
दशहरा पर्व को कामयाब बनाने के लिए बाड़ी ब्राह्मणा दशहरा मैदान में पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, भाजपा नेता जयराम शर्मा, शहर के गणमान्य लोग विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
राम ने चलाया बाण, जल गए रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले
विजयपुर। दशहरा का पर्व विजयपुर में बीडीओ ब्लॉक ग्राउंड, गुड़ा सलाथिया तालाब, गगोर आदि स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पहले शोभायात्रा निकाली गई, जो विजयपुर बाजार से होते हुए बीडीओ ब्लॉक ग्राउंड पहुंची। उसके बाद रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतलों को राम ने बाण चलाकर दहन किया। इस मौके पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चे, बड़े, बुजुर्ग आदि ने भाग लिया और दशहरे पर्व का आनंद लिया। संवाद
रामगढ़। सीमावर्ती गांव केसो मनहासा में बुधवार को दशहरा पर्व उल्लास से मनाया गया। रावण, कुंभकरण, मेघनाद के वध के साथ उनके पुतलों का दहन किया गया। श्री रामलीला युवा कमेटी केसो मनहासा के तत्वावधान में पुराना सरकारी हाई स्कूल के मैदान में चल रही रामलीला में मंगलवार को कुंभकरण वध, सुलोचना-मंदोदरी संवाद, रावण-सुलोचना संवाद, मेघनाद व अहिरावण वध प्रसंग का मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि जानकी को लौटाने के लिए सुलोचना-मंदोदरी व रावण के बीच वार्तालाप होता है। सरकारी स्कूल में दशहरा महोत्सव सीमावर्ती गांव केसो मनहासा में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रामलीला युवा क्लब की तरफ से रावण का पुतला 15 फिट का बनाया गया। इस अवसर पर लघु नाटिका से रामायण के कुछ प्रसंगों को जीवंत कर दिया। रामलीला मैदान में राम लक्ष्मण व हनुमान की पूजा की। इस दौरान शोभा यात्रा निकाली गई।
बाण चलते ही जल उठे पुतले
रामगढ़। गांव संवाखा में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा धूमधाम से मनाया गया। सवांखा में रामलीला कमेटी की ओर से मुख्य आयोजन किया गया। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई, जो गांव के बाजारों से होकर गुजरी। राम, लक्ष्मण, सीता के कलाकारों को दिखाया गया। जहां ढोल की ताल पर लोग नाच रहे थे। उसके बाद राम ने तीर से रावण कुंभकरण के पुतले को जलाया। संवाद