{"_id":"633dd18b87a3e54a8713796c","slug":"cultural-samba-news-jmu269551447","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उत्साह से मनाया गया दशहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उत्साह से मनाया गया दशहरा
विज्ञापन
सांबा मंडी थलोरा की झांकि बनी दर्शकों का अक्रषण का केन्द्र
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ जिले भर में मनाया गया। दशहरा समारोह शहर में दो स्थानों पर आयोजित किया गया।
कस्बे की मंडी थलोरा के कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की ओर से निकाली गई मनमोहक झांकी मंडियों से होते हुए पुराने बाजार से महाराजा हरि सिंह चौक पहुंची। जहां जमकर आतिशबाजी की गई। दूसरे राज्यों से आए कलाकारों ने खूब रंग जमाया। उसके बाद झांकी लिंक मार्ग बाजार, मुख्य चौक हाईवे से गुजरते हुए रानी सुचेत सिंह स्टेडियम पहुंची। वहां रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले जलाए गए। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला प्रधान संजीव शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
उधर परमवीर चक्र रघुवीर सिंह ड्रामेटिक क्लब मंडी कैली की ओर से निकाली गई झांकी को देखने के लिए लोगों का हजूम उमड़ पडा। कलाकारों की प्रतिभा देखकर लोगों ने काफी मनोरंजन किया। बाद में झांकी लिंक मार्ग बाजार से होते हुए बॉर्डर मार्ग से कैली मंडी मैदान पहुंची। जहां रावण दहन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं। काफी संख्या में भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए, जिसमें भगवान राम, सीता व लक्ष्मण और भगवान राम के महान भक्त हनुमान के नेतृत्व वाली वानर सेना भी शामिल रही। जिले के दियानी, रेईयां, सनूरा, घगवाल, विजयपुर और बाड़ी ब्राह्मणा में भी दशहरा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।