{"_id":"633c994bc237e60fdd6e4032","slug":"cultural-samba-news-jmu2694922189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंतर नदी में किया साख का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंतर नदी में किया साख का विसर्जन
विज्ञापन
सांबा चीची माता मंदिर में आस्था का सैलाब
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे की नदियों व दरिया में मंगलवार सुबह से भीड़ बनी रही। माता की साख का विसर्जन किया गया। सुबह से ही महिलाओं का आना जाना लगा रहा।
साख विसर्जन करने के उपरांत श्रद्धालु चीची माता मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंच रहे थे। मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं के लिए लंगर के साथ विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए गए। पुजारी बंसी लाल के अनुसार सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया। दिन भर जारी रहा। माथा टेकने के बाद श्रद्धालु बच्चों के लिए जलेबी लेना भी नहीं भूल रहे थे। मंदिर में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा था, ताकि कोई शरारती तत्व न घुस सके। सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात किए गए। सेना के वाहन भी हाईवे पर गश्त करते देखे गए। जिला प्रशासन की ओर से यातायात को सुचारु बनाने के लिए हाईवे पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया।
धार्मिक आस्था से कन्या पूजन किया गया
विजयपुर। नवरात्रि को लेकर मंगलवार को महानवमी के दिन कई स्थानों पर धार्मिक आस्था से कन्या पूजन किया गया। मां दुर्गा के नाम पर घरों और मंदिरों में लगाई गई साख को धार्मिक रीति के साथ विसर्जित किया गया। मंदिरों और आश्रमों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ थी। लोगों ने माथा टेका और पूजा अर्चना की। मां के भक्तों ने विजयपुर, रामगढ़ रोड पर भंडारे भी लगाए। द्वारिकापुरी आश्रम वाडियां में कुलदीप शास्त्री द्वारा सत्संग किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संवाद
मां भवानी के जागरण और लंगर का आयोजन
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक की पंचायत अपर कार्थोली में अष्टमी के मौके पर पंचायत वासियों की तरफ से माता के जागरण का आयोजन किया गया। इसमें माता के जयकारों से पंडाल गूंज रहा था। उसके बाद मंगलवार सुबह पंचायत वासियों की तरफ से लंगर लगाया गया। बड़ी मात्रा में लोगों ने लंगर में आकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गांव के पंच रविंदर सैनी और दर्शन सिंह की अगुवाई में पूरा कार्यक्रम चला। संवाद
विज्ञापन
लोगो-हमारा समाज
बागल बिरादरी की मेल मनाई
विजयपुर। बागल बिरादरी की वार्षिक मेल चडकेनी दाती मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। बिरादरी के प्रधान और सदस्यों ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस स्थान पर जो भी सच्चे मन से माथा टेकता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है। यही कारण है कि मेल में दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचे। इस मौके पर भंडारा भी लगाया गया। संवाद
महानवमी पर भक्तों ने लंगर लगाए
रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्र के दर्जनों गांव में महानवमी पर गांव के लोगों ने लंगर लगाए। पंडित प्रदीप शर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। महानवमी के दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य मिलता है।
धर्मशास्त्रों के अनुसार नवमी के ही दिन त्रेता युग में महाराज दशरथ के घर विष्णु जी के अवतार भगवान श्री राम का जन्म हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म रावण के अंत के लिए हुआ। वहीं सीमावर्ती नंदपूर के दुकानदारों ने राहगीरों को लंगर ग्रहण कराया। रामगढ़, मालशाह, सवांखा कला, दग छनी फतवाल के राम भक्तों ने लंगर लगाया। भक्तों ने साख प्रवाहित कंजक पूजन किया। पूरा क्षेत्र भक्ति में डूबा रहा। संवाद