{"_id":"62d30ace0194b7688752844c","slug":"cultural-samba-news-jmu2640834198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोनाथ आश्रम में पूर्णिमा पर हुआ सत्संग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोनाथ आश्रम में पूर्णिमा पर हुआ सत्संग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घगवाल। कस्बे के परमधाम नोनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संत शिरोमणि सुभाष शास्त्री ने सत्संग कर श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि गुरु कृपा के बिना मनुष्य के चित को शांति नहीं मिल सकती है। मनुष्य जीवन भर सुख की खोज में लगा रहता है, सुख की अभिलाषा में वह रात दिन परिश्रम करता है, तब कहीं जाकर उसे अल्प सुख की प्राप्ति होती है। वह इन सुखों से अतृप्त रहता है। शास्त्री जी ने कहा कि शास्त्र ने श्रद्धामुक्त होकर गुरु शरण में जाने की आज्ञा दी है, हम इस आज्ञा का पालन कर लाभांवित हो रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जिन्होंने सत्संग का आनंद उठाया।
संक्रांति पर धार्मिक स्थलों पर बनी रही भीड़
सांबा। संक्रांति पर शनिवार को दिन भर धार्मिक स्थलों पर भीड़ बनी रही। श्रद्धालुओं ने सरोवरों में स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की। जिले के सीमावर्ती गांव मदून स्थित तरेली धार्मिक स्थल पर सुबह से ही भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने बबर नदी व चश्मे में स्नान कर गंगा माई के मंदिर में पूजा की। उधर नृसिंह मंदिर घगवाल, पहाड़ी कस्बा सुंब के शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। द्वारिकापुरी बाडियां में भी श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। संवाद