{"_id":"629bb9d8bffc3b1dcf658ebe","slug":"cultural-samba-news-jmu2612487113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दर्शन के लिए 61 छात्रों को दल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत दर्शन के लिए 61 छात्रों को दल रवाना
विज्ञापन
सांबा में टूर पर जाने वाले दल को रवाना करते एसएसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम (सीएपी) के तहत रविवार को एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने एक सप्ताह के भारत दर्शन टूर के लिए 61 छात्रों को झंडी दिखा कर रवाना किया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दल को यात्रा के दौरान ट्रेन, हवाई टिकट, बोर्डिंग और लॉजिंग सुविधाओं और अन्य रसद सहित सभी यात्रा खर्च पुलिस की तरफ से प्रदान किया गया। 61 छात्रों के समूह में जिले से चयनित 51 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। जो एक अधिकारी सहित उनके साथ जाने वाले कार्यवाहक के रूप में जिला पुलिस के छह पुलिस अधिकारियों की देखरेख में इस टूर में भाग ले रहे हैं। एसएसपी ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत दर्शन यात्रा का उद्देश्य युवाओं को अपार विविधता के बावजूद भारत की एकता को समझने का अवसर प्रदान करना है। यह जम्मू-कश्मीर पुलिस का प्रयास है कि हमारे युवाओं को देश के रोमांचक पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक स्थानों और अन्य प्रसिद्ध कार्य स्थलों से अवगत कराया जाए, जो उन्हें कला और संस्कृति, समृद्ध विविधता के बारे में जागरूक करेंगे और देश की महानता को आत्मसात करने में मदद करेंगे।
एसएसपी ने सभी छात्रों को एक मजेदार और सुरक्षित यात्रा की कामना की और उन्हें देश के ऐतिहासिक स्थानों का दौरा करके अपने ज्ञान को समृद्ध करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी।