{"_id":"62475a7d6d4ba86a0831282c","slug":"cultural-samba-news-jmu2569337116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर खूब सजाया गया मंदिरों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर खूब सजाया गया मंदिरों को
विज्ञापन
सांबा चीची माता मंदिर की पिंडीयो की सजाबट करते पुजारी
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। नवरात्र पर जिले भर के मंदिरों को बड़े आकर्षक तरीके से सजाया गया है। बंसतर दरिया के किनारे स्थित चीची माता मंदिर को रंगबिरंगी झंडियों, फूलों से सजाया गया है। जहां नवरात्र में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं व माथा टेक कर मन्नत मांगते हैं।
दूसरे प्रदेश से आने वाले श्रद्धालु माता वैष्णो देवी मंदिर के बाद चीची माता मंदिर में माथा टेक कर आगे निकलते हैं। इसको लेकर मंदिर में काफी रौनक बनी रहती है। जिला प्रशासन की ओर से भी बिजली, पानी व यातायात सुविधा के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। बिजली विभाग की ओर से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाता है, ताकि बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो। सांबा से जम्मू व जम्मू से सांबा की ओर चलने वाली सुपर फास्ट यात्री बसों को चीची माता मंदिर में रुकने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि श्रद्धालुओं को आने जाने मेें परेशानी न बने। श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय लोगों की ओर से विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए जाते हैं।
------------
सुबह साढे़ चार बजे चीची माता मंदिर के कपाट खोल दिए जाते हैं। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में पहुंचना शुरू हो जाते हैं। जो सारा दिन महामाई के दरबार में पहुंच कर माथा टेकते हैं। श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
-पंडित बंसी शर्मा, चीची माता मंदिर, सांबा
---------------
कोरोना के चलते चीची माता मंदिर से भी रौनक गायब हो गई थी। मंदिर परिसर में दुकानें सजा कर बैठे दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब हालात सामान्य होने पर उनका कारोबार भी अच्छा होने की संभावना जगी है।
-राजेंद्र कुमार, दुकानदार, चीची माता परिसर, सांबा।