फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

शहीदी दिवस पर राकेश शर्मा को किया याद

विज्ञापन
cultural
सांबा। जिले के दडुई में सोमवार को शहीदी दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए हवलदार राकेश कुमार को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह स्लाथिया ने शहीदी स्मारक पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। शहीद की पत्नी के अनुसार 14 वर्ष पूर्व कुपवाड़ा श्रीनगर में आतंकियों के साथ लोहा लेते उनके पति शहीद हो गए। तब उनका बेटा व बेटी छोटे थे। पति को खोने का गम तो है, लेकिन उन्हें गर्व है कि पति ने देश की सेवा करते शहादत दी। शहीद हवलदार राकेश के पिता ने भी नम आंखों से बेटे को श्रद्धांजलि दी। मनानु के सरपंच सुनील चौधरी के अनुसार राकेश कुमार बहुत ही मिलनसार थे। क्षेत्र को उनकी कमी महसूस होती है। आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। सेना के अधिकारी व जवानों के साथ पुलिस के अधिकारी व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शहीद राकेश को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed