फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

संब्याल बिरादरी की मेल में परंपरा कायम रखने का दिया संदेश

विज्ञापन
cultural
सांबा। संब्याल बिरादरी के बंशज
सांबा। कस्बे के सनैरकी मंदिर में बाबा महल देव मेमोरियल संस्था की तरफ से संबयाल बिरादरी की इस वर्ष पहली बार वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। इसमें संब्याल वंश के गणमान्य लोगों, महिलाओं व युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक रीतिरिवाज के साथ की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर संब्याल बिरादरी के बड़े बुजुर्गों ने संब्याल वंश के गौरवशाली इतिहास के बारे में नौजवानों को अवगत कराया व इससे प्रेरणा लेकर आगे भी इस परंपरा को कायम रखने का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने स्थानीय संस्कृति के संबंध में कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में सबसे पहले बाबा महाल देव, बाबा कालीवीर व बाबा कोड़ा की प्रतिमाओं के आगे पुष्प अर्पित कर सर्वमंगल की कामना की गई। संबयाल बिरादरी की मेल में पहुंचे लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सांबा के डोगरा इतिहासकार जगदीप सिंह, कैप्टन इंदर सिंह, राज सिंह, राकेश सिंह, राहुल संब्याल, शिवचरण सिंह, सुभाष सिंह, कर्ण सिंह व सरपंच रविंद्र सिंह लबलु आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed