फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

संकट मोचन जागरण राष्ट्रीय यात्रा निकाली

विज्ञापन
cultural
निकाली राष्ट्रीय जागरण यात्रा में शामिल संत समाज के लोग ।
आरएस पुरा। श्री हनुमान संगठन की तरफ से रविवार को श्री संकटमोचन राष्ट्रीय जागरण यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों युवाओं के साथ अन्य लोग भी शामिल रहे। यात्रा बाना सिंह स्टेडियम स्थित बजरंगी अखाड़ा से शुरू हुई और मुख्य बाजारों से होते हुए शिव मंदिर कोटली शाह दौला में संपन्न हुई।
विज्ञापन

भक्तों ने जय श्रीराम के साथ-साथ जय हनुमान के जयघोष लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्ति में डूबा नजर आया। यात्रा में महंत राजेश बिट्टू, कुंदन पहलवान, सरपंच बद्रीनाथ शर्मा तथा भाजपा नेता अशोक चौधरी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इसके अलावा यात्रा में शामिल लोगों का विभिन्न जगहों पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा स्टाल लगाकर स्वागत भी किया। पंडित अमित शर्मा ने कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा करने एवं सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने के मकसद से यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की पहली यात्रा है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। उनका प्रयास रहेगा कि आगे भी इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed