{"_id":"634313cf6a251405487169f0","slug":"cultural-rspura-news-jmu269819554","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर्व पर बाजार में बढ़ने लगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर्व पर बाजार में बढ़ने लगी रौनक
विज्ञापन
आरएस पुरा में करवाचौथ के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा /मीरां साहिब। करवाचौथ को लेकर रविवार को कस्बे के बाजारों में महिलाएं व युवतियां बाजार में खरीदारी करती नजर आईं। इसके कारण बाजार में खूब भीड़ देखने को मिली। चूड़ियां, कड़े व अन्य सुहाग के समान की खरीदारी में महिलाएं जुटी देखी गईं।
कहा जाता है कि सुहागिन के लिए पति के लिए तैयार होने से बढ़कर और कुछ नहीं होता। करवाचौथ ऐसा ही पर्व है, जिसमें महिलाएं मनपसंद साड़ी, गहने आदि पहन कर सोलह शृंगार और व्रत करती हैं। इस बार यह व्रत 13 अक्तूबर को है। इस पर्व पर महिलाओं में काफी उत्साह है। बाजारों में भी रौनक पहले से काफी बढ़ी है। ज्वैलरी से लेकर, कपड़े और साैंदर्य प्रसाधन की सामग्री तक की दुकानें सजी हैं। जहां ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। महिलाएं चूड़ी, साड़ी व शृंगार का सामान खरीदने में लगी हैं। कई प्रकार की आकर्षक डिजाइन की चूड़ियां महिलाओं की पसंद होने पर कई प्रकार की वेरायटी में उपलब्ध हैं। महिलाओं को इस व्रत का पूरे वर्ष इंतजार रहता है। नव सुहागिनों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह है।
कस्बे के बाजार में करवाचौथ पर्व पर मेहंदी के कई स्टाल लगते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं यहां मेहंदी लगवाने पहुंचती हैं। ऐसे में उन्हें लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। भीड़ होने के कारण उन्हें अधिक देर तक इंतजार ना करना पड़े। इसके लिए अभी से मेहंदी के लिए महिलाओं की बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं मेकअप के लिए भी ब्यूटी पार्लर में बुकिंग शुरू हो गई है। जहां महिलाओं को ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कई दुकानदारों द्वारा करवाचौथ पर कई प्रकार की मिठाइयों, फेनियां कतलमें, सूखे मेवे की दुकानें सजी होने पर ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में कई प्रकार के गिफ्ट भी मौजूद हैं, जिसमें सूखे मेवों सहित अनेक प्रकार के उपहार हैं।
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करने आईं पूनम ने बताया कि बेटी को करवाचौथ पर फेनिया, कतलमें सहित शृंगार का सामान भेजना है, उसके लिए खरीददारी के लिए बाजार में आई हैं। रेडीमेड कपड़ों की दुकान चला रहे विक्रम संधू का कहना है कि काफी समय से कारोबार मंदा चल रहा है। करवाचौथ पर बेहतर रहने की संभावना है ।
करवाचौथ को लेकर लेकर बाजार में छाने लगी रौनक
अखनूर। करवाचौथ को लेकर कस्बे में काफी रौनक छाने लगी है। बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। रविवार सुबह से ही मेन बाजार, राजा बाजार, बस अड्डा सहित अन्य बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित रही। श्रृंगार, हलवाई की दुकानों में अधिक भीड़ देखने को मिली। मेन बाजार में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। बाजारों में आवाजाही करने वाले को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुकानदार अजय कुमार ने बताया करवाचौथ को लेकर बाजारों में काफी भीड़ रही। खासतौर पर साैंदर्य प्रसाधन और हलवाई की दुकानों भीड़ रही। संवाद
फैंसी चूड़ियां और श्रृंगार का सामान बढ़ा बाजार की शोभा
विजयपुर। कस्बे में रामगढ़ रोड, मंदिर मार्केट में करवाचौथ के लेकर भारी भीड़ देखी जा रही है। करवाचौथ के कुछ दिन पहले से ही महिलाएं खरीदारी के लिए बाजारों का रुख करना शुरू कर दिया है।
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे महिलाओं ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं। रविवार को बाजार में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। जगह-जगह करवाचौथ के सामानों से दुकानें सजी हुई नजर आई। दुकानों पर सस्ते से लेकर महंगे सामान बिक रहे हैं। महिलाओं को लुभाने के लिए तरह-तरह की फैंसी चूड़ियां और श्रृंगार के सामान बाजार की शोभा बढ़ा रहे हैं। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें करवाचौथ के सामान से सजा रखी है। करवाचौथ का सामान शहर के विभिन्न स्थानों पर रेहड़ी फड़ी वालों ने बताया कि समय के साथ-साथ पर्वों में इस्तेमाल होने वाले सामान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। बाजार में साधारण कलश से लेकर फैंसी कलश, थाली भी मौजूद है। शहर के दुकानदारों का कहना है कि पिछला त्योहारी सीजन कोरोना की भेंट चढ़ गया था। उन्हें उम्मीद है कि इस बार त्योहारी सीजन में उनकी अच्छी कमाई होगी, जिससे पिछले सीजन में हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सकेगी।