फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

मेले के पहले दिन निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
cultural
निकाली गई शोभायात्रा में शामिल बाबा जसवीर दास व नृत्य करते हुए कलाकार
आरएस पुरा। गांव फतेहपुर ब्राह्मण स्थित श्रीश्री 108 डेरा बाबा सिद्ध जोगिया दा दुख निवारण मंदिर में 18 अक्टूबर तक चलने वाले मेले की सोमवार को शुरुआत की गई। बाबा सिद्ध गोरिया नाथ जी की याद में आयोजित मेले के पहले दिन मंदिर के सेवादार बाबा जसवीर दास जी महाराज की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। जो दुख निवारण मंदिर फतेहपुर ब्राह्मणा से शुरू हुई और आगरा चक, पूरो बाना गाव से होते हुए आरएस पुरा पहुंची। उसके उपरांत बासपुर से होते हुए मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। कलाकारों द्वारा भगवान भोलेनाथ पर आधारित की झांकियां प्रस्तुत की गईं। बाबा जसवीर दास जी महाराज ने बताया कि हर वर्ष गांव फतेहपुर ब्राह्मण स्थित श्रीश्री 108 डेरा बाबा सिद्ध जोगिया दा दुख निवारण मंदिर में बाबा सिद्ध गोरिया नाथ जी की याद में मेले लगाया जाता है। इस साल भी मेले की शुरुआत शोभायात्रा से की गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरे प्रदेश से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं। 24 दिन चलने वाले इस मेले के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें माता रानी का जागरण, भागवत कथा सप्ताह, घोड़ा मेला के साथ-साथ विशाल दंगल का भी आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा सप्ताह गंगाधर शास्त्री, बाबा भोलानाथ के साथ-साथ कई संत पहुंचेंगे और प्रवचन से संगत को निहाल करेंगे। शोभायात्रा में विजय कुमारी, जनक राज, रामू चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed