फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

बाबा धनासाद को याद किया, सत्संग और भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
cultural
गांव चकरोई में बाबा धनासाद का वार्षिक दिवस पर उन्की प्रतिमा पर फूलमलाए आर्पीत करते पूर्व मंत्री ? - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। गांव चकरोई में शनिवार को बाबा धनासाद का वार्षिक दिवस श्रद्धा से मनाया गया। गांव चकरोई मुख्य बाजार के पास स्थित मंदिर में बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए स्मरण किया गया। सत्संग, कीर्तन के बाद भंडारा हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बाबा ने समाज के गरीब एवं असहाय वर्ग की सेवा का संदेश दिया। उनके संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत है। हम सबके आसपास कई ऐसे परिवार होते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती। हमें उनकी मदद का प्रयास करना चाहिए। मंदिर कमेटी संचालक राम रखा ने बताया कि हर साल यहां भंडारा किया जाता है। राम रखा जी ने मौजूद संगत को अपने अमृत रूपी प्रवचनों से निहाल किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी, सरपंच मनोहर लाल, पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार, पंच सतपाल, प्रेम कुमार सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed