फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

पोस्टर और पेंटिंग में जाह्नवी को पहला स्थान

विज्ञापन
cultural
अखनूर में एसएमवीडीयू की तरफसे मनाए गए हैरीटेज वाक शामिल लोग।
बिश्नाह। डिग्री कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग ने मंगलवार को विश्व जल दिवस मनाने के लिए पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता कराई। इसका विषय 2022 का दिन था भूजल अदृश्य को दृश्यमान बनाना। हालांकि छात्रों को जीवन के लिए पानी के महत्व, जल संकट और जल प्रदूषण आदि पर पोस्टर और पेंटिंग बनाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य पानी के महत्व को उजागर करना और छात्रों के बीच जागरूकता फैलाना है। बीएससी की जाह्नवी कुमारी ने पहला, विवेक डोगरा ने दूसरा और कोमल चरक ने तीसरा स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार बीएससी के मनन सिंह और बीए की सुनीता ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अनुराधा पंडोह ने छात्रों को इस तरह के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन बाला शर्मा, एचओडी वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। इस मौके पर अंग्रेजी विभाग की प्रो. अर्चना बख्शी, जूलॉजी विभाग की डॉ. सीतू रैना और ईवीएस के एचओडी डॉ. आशा सिंह ने पोस्टरों के मूल्यांकन के लिए जूरी सदस्य के रूप में काम किया।
विज्ञापन

एसएमवीडीयू ने अखनूर में मनाया विश्व जल दिवस
अखनूर। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सहयोग से चिनाब रिवर फ्रंट में विश्व जल दिवस मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधन पानी और सतत भविष्य की दिशा में प्रेरक कार्यों का जश्न मनाना रहा। इसमें छात्रों, इतिहासकारों, प्रशासकों और शिक्षाविदों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मश्री प्रो. रविंद्र कुमार सिन्हा, वीसी, एसएमवीडीयू ने बौद्ध स्थल अंबारन से हेरिटेज वॉक रवान की। हेरिटेज वॉक चंदिया पार्क, परशुराम मंदिर, बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा, पांडव गुफा, कामेश्वर मंदिर, राजा विराट का किला से होकर जियो पोता में संपन्न हुई। वीसी ने विश्वविद्यालय की पहल की सराहना की। उन्होंने नदियों के अस्तित्व के लिए भूजल पुनर्भरण, आर्र्दभूमि के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह जमवाल, ओपी शर्मा, शारदा पोटुकुची, राकेश थुसू, डॉ. इंदु भूषण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed