फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

बाबा लाल दयाल जी महाराज का 667वां जन्मोत्सव श्रद्धा से मनाया

विज्ञापन
cultural
सतगुरु बाबा लाल दयाल की 667वीं जयंती पर भक्तजन उन्का गुणगान करते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा / मीरां साहिब। संत एवं समाज सुधारक बाबा लाल दयाल का जन्मोत्सव बुधवार को श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। सुबह दिन निकलने के साथ भक्तजनों द्वारा कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाल महाराज का गुणगान किया।
विज्ञापन

मंदिरों में दिन भर धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शाम तक चला। कस्बे के बाबा लाल दयाल मंदिर में पहुंचे भक्तजनों ने प्रात: हवन करने के साथ उनकी महिमा का गुणगान किया। इस प्रकार मीरां साहिब के गांव मरालिया में बाबा जी की आरती करने के साथ भंडारा लगाया गया। आरएस पुरा व मीरां साहिब में भक्तजनों ने हलवे सहित अन्य पदार्थों के स्टाल लगा राहगीरों को जलपान कराया। मीरां साहिब के मनहोर लाल सराफ, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि बाबा जी की सच्चे मन से आराधना करने पर वह सदैव कृपा बनाए रखते हैं। वहीं समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच पंचायत जिंदलैहड़ विजय शर्मा की अध्यक्षता में गांव चक असलाम में आयोजित समारोह में महान संत एवं समाज सुधारक बाबा लाल दयाल जी की जयंती मनाने को लेकर सुबह हवन यज्ञ एवं पूजन किया गया। इस दौरान सत्संग में भजन मंडली ने जहां बाबा जी के भजन के जरिये महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

भक्तजनों ने बाबा लाल दयाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर संगत ने प्रसाद भी वितरित किया। समारोह में बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने में वालों विजय वर्मा, विरेंद्र कुमार, डॉ. गिरधारी लाल सहित प्रबंधक कमेटी के अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा लाल दयाल की जयंती आस्था और श्रद्धा से मनाई
अखनूर। क्षेत्र बाबा लाल दयाल की जयंती बुधवार को आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र कई मंदिरों, जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर पूजा अर्चना की गई और भंडारा लगाया गया । बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आस्था प्रकट की।
कस्बे के हरि मंदिर घाट स्थित बाबा लाल दयाल मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह पूजा अर्चना और सत्संग किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर अपनी आस्था व्यक्त की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के सदस्य मदन कपूर ने बताया बाबा लाल दयाल की जयंती पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकरआस्था व्यक्त की और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सोनू, नरेंद्र सिंह, संदीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे। संवाद

श्रद्धालुओं ने लगाया लंगर
विजयपुर। बाबा लाल दयाल महाराज का जन्मदिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा लंगर लगाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सतगुरु बाबा लाल दयाल की जीवनी पर प्रकाश भी डाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed