फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं ने लोहड़ी पर्व मनाया

विज्ञापन
cultural
सीमावर्ती रामगढ़ में मक्की भूनता व्यक्ति।
बिश्नाह। कस्बे में कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता सुनीता देवी के आवास पर लोहड़ी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बधाई दी। सबको शुभकामनाएं दीं। वहीं सुनीता देवी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के लोग वोट की राजनीति के लिए देश का माहौल बिगाड़ने पर तुले हैं। हम उनके इरादों को कामयाब नहीं होने देंगे। माहौल को बेहतर बनाने के लिए हमने लोहड़ी पर्व पर एक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुईं। इन्होंने क्षेत्र का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखने की शपथ ली है। संवाद
विज्ञापन

बाजारों पर लोहड़ी की रौनक बनी रही
सांबा। लोहड़ी पर बाजारों में रौनक देखने को मिली। बाजारों में मूंगफली, रेवड़ियां, गजक की दुकानें व रेहड़ियों पर रौनक बनी रही। पहले छोटे बच्चे घरों में लोहड़ी मांगते नजर आते थे। कोरोना के चलते त्योहार फीके पड़ गए हैं। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

मेनू दे लोहड़ी तेरी जिवे जोड़ी, हरना भई हरना उधर नहीं करना, जैसी आवाजें अब मोहल्लों में सुनने को नहीं मिल रही हैं। अब केवल औपचारिकता निभा कर त्योहार मनाए जा रहे हैं। दुकानदार बुआ दित्ता ने बताया कि कोरोना के चलते उनका कारोबार भी चौपट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयपुर के बाजार में दिखी रौनक
विजयपुर। लोहड़ी के चलते बाजार में बुधवार को काफी रौनक देखी गई। लोगों ने लोहड़ी का सामान खरीदा। उन्होंने बताया कि इस दिन एक दूसरे के घर जाते हैं, और मूंगफली आदि देते हैं। यह पर्व खुशियों का होता है। संवाद

लोहड़ी के चलते सजे बाजार
रामगढ़। सीमावर्ती रामगढ़ क्षेत्र के बाजार सज गए हैं। रामगढ़, नंदपुर, मालशाह, सवांखा, दग छनी फतवाल में इन दिनों बाजार में मूंगफली, मक्की के फूल की खरीदारी खूब कर रहे हैं । लोहड़ी को लेकर सीमावर्ती गांव वासियों में काफी उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोहड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। गांव के युवा इस दिन शाम को ढोल लेकर घर-घर जाकर लोहड़ी मांगते हैं । वहीं गांव की महिला घर-घर जाकर मूंगफली और मककी के फूल बांटती हैं। लोहड़ी की रात को हर घर में आग जलाकर अगनी की पूजा की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed