फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

बाबा मचछेंदर नाथ देव स्थान पर लोगों ने माथा टेका

विज्ञापन
cultural
बाबा मच्छेंदर नाथ देव स्थान पर भक्तों ने दी हाजरी। मछली के पेट से पैदा हुये थे बाबा मचछेंदर नाथ जी
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत बटल मुख्यालय से लगभग नौ किलोमीटर की दूर स्थित बाबा मचछेंदर नाथ के प्रसिद्ध देव स्थान पर क्षेत्र के लोगों ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। यहां भंडारा भी लगाया।
विज्ञापन

बटल-सुंदरबनी सड़क से आगे इस स्थान तक पहुंचने के लिए ढाई किलोमीटर पैदल पहाड़ी और संकरा रास्ता है। यह स्थान मचछी भवन स्थान से भी जाना जता है। इस स्थान के पुजारी के अनुसार मछली के पेट से मचछेंदर नाथ पैदा हुए। इस स्थान की विशेषता यह है कि स्थान के साथ गंगा बह रही है, जिसका पानी इतना मीठा है जैसे उसमें चीनी मिलाई गई हो। लोगों के अनुसार इस पानी को रोज पीने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। यहां बने मंदिर का निर्माण 1437 ई में हुआ। क्षेत्र के लोगों के अनुसार यह स्थान इससे भी पहले का प्रसिद्ध है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इस स्थान का गीता में भी जिक्र किया गया है। सोमवार को इस स्थान पर कई भाजपा नेताओं ने भी हाजिरी दी, जिसमें डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ, समाजसेवी डॉक्टर पुरुषोत्तम भगत, डीडीसी ब्लाक भलवाल ब्राह्मणा भूषण बराल, बाबा चंचल सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह भाऊ, राजू सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। पुजारी सूरम चंद ने बताया कि यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। लोग अस्थियां भी विसर्जित करने आते हैं। यहां दूध की गंगा बहती थी। पुुुजारी सूरम चंद ने भाजपा नेताओं से इस स्थान पर पहुुंचने के लिए रास्ता बनवाने की मांग की, जिस पर डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ ने आश्वासन दिया कि यहां सड़क निर्माण के लिये जल्द ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed