फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

ऑक्ट्राया पर बीएसएफ बैंड का मनमोहक प्रदर्शन

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा। आजादी का अमृत महोत्सव के 57 वें बीएसएफ स्थापना दिवस के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को बीएसएफ बैंड ने बीओपी ऑक्ट्राय पोस्ट पर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस दौरान रंगीन बीएसएफ बैंड ने कई लोकप्रिय धुनें बजाईं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसएफ के डीआईजी सुरजीत सिंह सेखों रहे। उन्होंने सीमा सुरक्षा में व्यावसायिकता और विशेषज्ञता के लिए बीएसएफ की प्रशंसा की। कहा कि सीमा पर नई चुनौतियों के बावजूद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आगे दोहराया कि बीएसएफ अपना 57 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का मकसद सीमावर्ती आबादी के बीच देशभक्ति की भावना पैदा करना और बीएसएफ और नागरिक जनसंख्या संबंधों को पोषित करना है। दर्शकों ने बीओपी ऑक्ट्राय में बीएसएफ बैंड के संगीतमय प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन

शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सुचेतगढ़ सीमा सुरक्षा चौकी पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे लोगों ने तालियां बजाकर बैंड के प्रदर्शन को सराहा। यहां पहुंची वंदना, सुुरेखा, अमन, महेश ने कहा कि यहां आकर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी देखने पर काफी अच्छा लगा। इस दौरान जवानों ने भी जोश के साथ करतब दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed