फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

समाज कल्याण विभाग द्वारा पंचायत बडियाल ब्राह्मण मैं शिविर का आयोजन

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा। समाज कल्याण विभाग (आईसीडीएस) की ओर से शनिवार को पंचायत बडियाल ब्राह्मण में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सफाई तथा बच्चों को दिए जाने वाले आहार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सरपंच बिन्नी शर्मा तथा कांता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में सीडीपीओ अतिक्षा सेठी मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि कोई समस्या आने पर वह आंगनबाड़ी सहायिकाओं से संपर्क कर बच्चों को बेहतर आहार दें। सीडीपीओ ने शिविर में मौजूद आंगनबाड़ी सहायिकाओं से कहा कि वह अपने केंद्र को साफ सुथरा रखें तथा केंद्र में आने वाले बच्चों को मीनू के तहत आहार दें। उन्होंने सहायिकाओं से कहा कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की महिलाओं को जानकारी दें ताकि उन्हें लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से हर केंद्र का दौरा किया जा रहा है। इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि हमारे केंद्र साफ होते हैं और बच्चों को किस तरह का आहार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सरपंच बिन्नी शर्मा ने विभाग द्वारा समाज की भलाई हेतु उठाए जा रहे कदम की सराहना की। इस दौरान महिलाओं द्वारा तैयार किए गए खिलौनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर सत्या देवी सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर तथा हेल्पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed