{"_id":"619bec6670297c29f9549351","slug":"cultural-rspura-news-jmu2483907175","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ उत्पीड़न शीर्षक पर डिग्री कॉलेज में व्याख्यान और इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। इसका आयोजन कॉलेज के यौन उत्पीड़न सेल की ओर से किया गया। प्राचार्य सुनील उप्पल मुख्यातिथि रहे।
सत्र के दौरान एसोसिएट प्रोफेसर, कानून विभाग, जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू डॉ. सविता नैयर ने यौन उत्पीड़न पर विस्तृत जानकारी दी और कानून की विभिन्न धाराएं, जिसके तहत शिकायत दर्ज की जा सकती है, के बारे में जागरूक किया। उन्होंने हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़ो और हर एक को सिखाओ पर जोर देते हुए कहा कि जब तक पीड़ित इसके बारे में अपनी बात नहीं रखती है, तब तक उसको इंसाफ मिलना मुश्किल है। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. सुनील उप्पल ने जोर दिया कि लिंग के बारे में समाज की सोच को बदलने के लिए युवाओं को विशेष रूप से पुरुषों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है। उनका विचार था कि इस तरह के आयोजनों का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि समाज में लोगों को इसके प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूकता बनाई जा सके। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काफी छात्र व कालेज स्टाफ ने भाग लिया। सत्र का आयोजन करने वाली समिति के सदस्य प्रो. हिमांशु खजूरिया, प्रो. अनुराधा,डॉ. आर. के संथाल, प्रो. सुखविंदर कौर, प्रो. किरण पठानिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बलविंदर कौर संयोजक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सत्र के अंत में प्रो. बिंदु कुमारी ने मौजूद सभी का आभार व्यक्त किया।