फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

दस दिनो से चल संत सम्मेलन भंडारे के साथ समपन

विज्ञापन
cultural
संत सम्मेलन के अंतिम दिन प्रवचन देते स्वामी प्रकाशानंद सहित अन्या संत व मंहत - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सद्गुरु देव जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गांव कोटली गला बाना स्थित श्री रामेश्वरधाम में चल रहे धार्मिक संत सम्मेलन का शनिवार को भंडारा आयोजन के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं संतों ने शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

स्वामी प्रकाशानंद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिन विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने भी पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामी जी ने धार्मिक कार्यक्रम में बेहतर योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। पुरानी मंडी के महंत रमेश्वरदास मुख्य तौर पर शामिल हुए। संतों ने प्रवचन से मौजूद श्रद्धालुओं को निहाल किया। स्वामी प्रकाशानंद ने बताया कि सद्गुरु देव की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में हर साल रामेश्वरधाम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत भागवत कथा सप्ताह के साथ होती है। उसके बाद रात्रि में रासलीला का मंचन किया जाता है। संत सम्मेलन भी आयोजित किया जाता है। इसमें देशभर से संत हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन

स्वामी जी ने बताया कि महामारी को ध्यान में रखते हुए इस साल कार्यक्रम को बड़े स्तर पर नहीं मनाया गया है, लेकिन फिर भी काफी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति तथा उन्नति के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। क्षेत्र की खुशहाली की कामना की जाती है। महंत रामेश्वर दास ने श्रद्धालुओं को प्रवचन से निहाल किया। कहा कि स्वामी प्रकाशानंद के प्रयास के कारण कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कई अन्य लोगों ने भी विचार रखें। पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल, वीडीसी अध्यक्ष दलीप कुमार सहित कस्बे के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed