फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

चका मुरार मैं कलेर कंठ व खैरी में सोहित सूफी की पंजाबी भेंटों पर झूम कर नाचे भक्तजन।

विज्ञापन
cultural
बिश्नाह। गांव चक मुरार व खैरी गांव में मां चंडी जागरण कमेटी की तरफ से महामाई की जागरण का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब के गायकों ने मधुर आवाज का जादू बिखेरते हुए भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायक कलेर कंठ ने माता मचेला बलिए एथे पाप बढ़ता जांदा ई, के अलावा मचैल माता, वैष्णो देवी, बाबा वाली माता की प्रसिद्ध भेंटें गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

वहीं सोहित सूफी ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... भजन गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कई नामी भेंटें गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। महामाई के जागरण की आयोजक समिति में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा व सरपंच विजय सैनी सरपंच, भगवान दास सतगुरु कबीर निर्माण कमेटी के प्रधान फकीर चंद भगत को सम्मानित किया। उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लेकर गांव व शहर के लोगों के लिए फलने-फूलने का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र में महामाई के जागरण होते हैं, तो यह हमारी संस्कृति है, हमारी धार्मिक सोच है कि हम इसी बहाने सभी को इकट्ठे कर एक संदेश देते हैं कि हमारी यह धरती पवित्र है। इसको हमने संजो कर रखना है। जहां पर विभिन्न जाति धर्मों के लोग हैं, पर हमें गुलदस्ते की तरह रहना है। इससे हम एकता भाई चारे का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा शिवो डगा मंदिर में जागरण की रही रौनक
सांबा। जिले के पहाड़ी इलाके गोरन में स्थित धार्मिक स्थल बाबा शिवो के देव स्थान डंगा मंदिर में दूसरे वार्षिक जागरण का आयोजन किया गया। इसमें गायक कुमार रवि और राजू विजयपुरिया ने उपस्थित लोगों को मस्त में झूम ने पर मजबूद कर दिया।
पहाड़ी क्षेत्र महामाई के जयकारों से गूंज उठा। बाबा शिवो विकास कमेटी के प्रधान देसराज ने कलाकारों के साथ कांग्रेस जिला प्रधान संजीव शर्मा, डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह व अन्य को माता की चुनरी पहना कर सम्मानित किया। जागरण में श्रीकृष्ण और सुदामा की झांकी व भगवान शिव की झांकी ने खूब तालियां बटोरीं। जागरण में दूरदराज से भी लोग पहुंचे। सारी रात पहाड़ी इलाके में महामाई की गूंज रही।

पापाकुंशा एकादशी पर रखा व्रत
विजयपुर। पापाकुंशा एकादशी पर लोगों ने सुबह स्नान कर पूजा अर्चना की और व्रत रखा। उसके बाद कथा पढ़ी। शनिवार को एकादशी के दिन लोगों ने कोरोना को देखते हुए घरों में स्नान किया और व्रत रखा। इस दौरान गरीबों में खाना, कपडे़ आदि दान किया और कथा सुनी। क्षेत्र के रीना कुमारी, राधा रानी, सीमा देवी, रानी बाला, रितु आदि ने बताया कि इस दिन व्रत रखने और कथा सुनने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed