फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

दो दिवसीय एकीकृत संचार और एकीकृत संचार और अभियाण

विज्ञापन
cultural
फिट इंडिया फ्रीडम रन गांव चोहाला से जीडीसी आरएस पुरा तक निकालते एनसीसी केड्टस - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सरकारी डिग्री कॉलेज के सहयोग से प्राचार्य डॉ. जीएस रकवाल की अध्यक्षता में आरएस पुरा ब्लॉक में शनिवार को आउटरीच कार्यक्रम का दो दिवसीय एकीकृत संचार और अभियान शुरू किया गया। पहले दिन केंद्रित समूह चर्चाओं के साथ कई गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन इतिहास पर विशेष जोर देने के साथ स्वतंत्रता पूर्व और बाद के युग पर आधारित डिस्कवर इंडिया प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।
विज्ञापन

क्विज मास्टर एस. गुरमेल सिंह, प्रभारी, फील्ड आउटरीच ब्यूरो भारत सरकार थे। क्विज प्रतियोगिता में कैडेट महिमा और कैडेट एकता चिब की टीम ए ने पहला पुरस्कार जीता। जबकि कैडेट शाली शर्मा और कैडेट निशा उपविजेता रहीं। डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण मुख्य अतिथि, विद्या मोट्टन सम्मानित अतिथि रहीं। प्राचार्य ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कॉलेज की तरफ से संचालित गतिविधियों की समय-सीमा साझा की। शीघ्र निवारण के लिए डीडीसी अध्यक्ष के साथ कॉलेज से संबंधित कुछ मुद्दों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

क्विज के बाद फिट इंडिया फ्रीडम रन गांव चोहाला से जीडीसी आरएस पुरा तक चला। स्वतंत्रता दौड़ में कुल 25 बालिका कैडेटों ने भाग लिया। औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन फील्ड आउटरीच ब्यूरो के एस. गुरमेल सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराधा, संयोजक, सांस्कृतिक और साहित्य समिति और लेफ्टिनेंट श्वेता चौधरी, एएनओ गर्ल्स एनसीसी द्वारा किया गया। इस दौरान नीरज वर्मा, एस.सुनील शर्मा, फील्ड आउटरीच ब्यूरो धनुवीर राठौर और कॉलेज के फैकल्टी के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed