फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

सीमापर पहुचे वहनो ने जवानो की कलाईयो पर वांधी राखिया

विज्ञापन
cultural
रक्षाबंधन पर्व पर इनर वहील कल्व जम्मू की सदस्या जवानो की कलाईयो पर सीमा पर पहुच राखिया वांधते हु? - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। भाई-बहन के प्रेम व स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर इनर व्हील क्लब जम्मू की प्रधान ज्योति वैद सहित अन्य महिलाओं ने शनिवार को सरहद पर पहुंचकर वीर जवानों व अधिकारियों को राखी बांधने के साथ उनका मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

शनिवार को इनर व्हील क्लब जम्मू की ओर से रक्षा बंधन के पर्व पर सरहद की रक्षा कर जवानों की कलाई पर राखी बांधने के साथ उनकी लंबी आयु की कामना की। क्लब की प्रधान ज्योति वैद ने कहा कि अपनें घरों से सैकड़ों मील दूर सरहद की रक्षा करने वाले जवानों व अधिकारियों को राखी बांधने के लिए विशेष रूप से यहां आई हैं। उन्होंने कहा कि दिन-रात सरहद पर मुस्तैदी के साथ अपना फर्ज निभा रहे वीर जवानों को यह महसूस न हो कि वह अपने घर से मीलों दूर होने पर बहनें उन तक पहुंच सकतीं। उन्होंने कहा कि हम लोग इन जवानों की वजह से ही घरों में सुरक्षित हैं। क्लब की सचिव मनीषा शर्मा ने कहा कि यहां आकर पता चला है कि सरहद कैसी होती है। हर जवान मुस्तैदी के साथ अपना फर्ज निभा रहा है और रक्षाबंधन पर्व पर वीर जवानों के माथे पर तिलक लगा प्रेम व स्नेह का प्रतीक पर्व मनाने यहां पहुंची हैं।
विज्ञापन

वहीं जवानों व अधिकारियों ने यहां पहुंची बहनों की रक्षा करने का वादा करने के साथ उनके इस पर्व पर बधाई देते हुए परिवार के सभी लोगों के लिए मंगल कामना की। इस मौके पर सुचेतगढ़ डीडीसी सदस्य तरणजीत टोनी सहित क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
रक्षाबंधन पर बाजारों में रही रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन आने पर बाजार में कई डिजाइन में उपलब्ध रंग-बिरंगी राखियों की खरीदारी के लिए कई दुकानदार स्टाल लगाकर ग्राहकों को आकर्षित करने में लगे हैं। बाजार में रक्षाबंधन पर्व पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी सजाने के लिए खूबसूरत व आकर्षक राखियां ढूंढने में व्यस्त देखी गई।

बाजार में उपलब्ध राखियों को निहारते हुए खरदीदारी करने के लिए इस बार अधिकतर महिलाएं चीन की बनी राखियां खरीदने के बजाए देश में बनी राखियां व रंग- बिरंगे धागे खरीदने में लगी देखी गई। भाई के लिए राखी खरीदने के लिए आई पलक डोगरा ने बताया कि अब राखी का पर्व पास आने पर भाई को राखी भेजने के लिए खरीदारी कर रही हैं ताकि राखी भाई को समय पर मिल सके। मिठाई व ड्राई फ्रूट, जूस, फल सहित कई प्रकार के गिफ्ट की खरीदारी करते हुए महिलाएं व लड़किया नजर आई। दूसरी ओर रक्षाबंधन पर युवा वर्ग के लोगों में पतंगबाजी करने का शौक होने पर बाजार में कई प्रकार की पतंगों व डोर की खरीदारी के लिए युवक उत्साहित नजर आए। युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी विशालकाय कई डिजाइन में पंतगें भी उपलब्ध थीं, जो रक्षाबंधन पर पेंच लड़ाने के लिए पंसद करते हैं। इस बार चीनी डोर पर प्रतिबंध होने कई दुकानों पर वह नहीं दिखाई दी। बताया जा रहा है कि चोरी छिपे यह बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed