आरएस पुरा। स्वतंत्रता दिवस के 75 वें महापर्व पर भाजपा आरएस पुरा के प्रवक्ता एवं प्रभारी राष्ट्रीय संपर्क अभियान राकेश पंत ने गांव स्लैड में ध्वजारोहण किया। पंत ने कहा कि हम सबको इस समय अपने उन वीरों और शहीदों का स्मरण करना चाहिए जिनकी वजह से हमें ये दिन देखने को मिला। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। उसी पथ पर सबके सहयोग से देश आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर चंद्र उदय सिंह, तीरथ राम, शिवम शर्मा, विशाल नरगोतरा, अभी शर्मा, अखिल शर्मा सुनील कुमार, पंच प्रवीण माढ़ी, दीक्षित वर्मा सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे। संवाद