आरएस पुरा। गांव रठाना स्थित श्मशान घाट में रविवार को भगवान शिव की प्रतिमा को स्थापित की गई। सुबह हवन के बाद मूर्ति स्थापित की गई । इस मौके पर सरपंच शक्ति बाला मुख्य तौर पर मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि गांव में रहने वाले एक परिवार की तरफ से श्मशान घाट में भगवान भोलेनाथ की मूर्ति लगवाई गई है। इस मौके पर सत्संग भी हुआ और प्रार्थना की गई है कि देश में फैली महामारी से जल्द निजात मिले। इस मौके पर पंच यशपाल, अशोक शर्मा, रघुवीर शर्मा, रशपाल शर्मा, गारू राम, बोधराज, नीरज शर्मा, रोहित शर्मा, सूरज शर्मा सहित मौजूद रहे। संवाद
भगवान शनिदेव की मूर्ति का स्थापना दिवस मनाया
ज्यौड़ियां। तहसील की कोढेवाला विस्थापित कॉलोनी में रविवार को भगवान शनिदेव की मूर्ति का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर कॉलोनी के कई लोग उपस्थित रहे। सुबह हवन किया गया। क्षेत्र के लोगों ने इस मौके पर प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने सामाजिक दूरी का पूरा-पूरा ध्यान रखा। संवाद