फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

संतों की संगत से मानव जीव को होती है मोक्ष की प्राप्ति

विज्ञापन
cultural
प्रवचन देते परमपूज्य स्वामी श्री उमेशानंद - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव बेरा स्थित श्रीराम मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा श्री रघुनाथ धाम भोजपुर से कथा वाचक स्वामी उमेशानंद ने सोमवार को भागवत की पूजा करने और सत्संग में कथा का श्रवण करने का महत्व बताते हुए संगत को निहाल किया। उन्होेंने कहा कि सत्संग में संतों की संगत करने से मानव जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए हर किसी को थोड़ा समय निकाल कर सत्संग में आना चाहिए। भगवान के नाम का जाप करने के लिए धन खर्च नहीं करना पड़ता। जो लोग भगवान की शरण में जाते हैं भगवान सदा उन पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। आज हर प्राणी लोभ, क्रोध व मोयमाया में फंसकर रह गया है। इस सांसारिक दुनिया से अगर कोई अपने साथ लेकर जाता है तो कर्म। हर एक प्राणी को अच्छे कर्म करने चाहिए। यह तभी संभव है अगर भगवान की शरण में रहकर उसके नाम का स्मरण किया जाए।
विज्ञापन

कथा स्थल पर महंत गोपाला नंद महाराज, विजय चिब सहित भागवत कथा के लिए गठित कमेटी के सदस्य और संगत मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed