आरएस पुरा। पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से पर्यटन विभाग की तरफ से विश्व पर्यटन दिवस पर बाना सिंह स्टेडियम से मंगलवार को साइकिल रैली निकाली गई। रैली का उद्घाटन पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक नीलम खजूरिया, एसडीएम रामलाल शर्मा, डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत ने किया।
रैली बाना सिंह स्टेडियम से शुरू हुई और घराना वेटलैंड से होते हए आक्ट्रॉय पोस्ट पर संपन्न हुई। नीलम खजूरिया ने कहा कि घराना वेटलैंड-डे के मौके पर साइकिल रैली का आयोजन करने का उद्देश्य उक्त स्थान को पर्यटक स्थल के रूप में उभारना है। इस दोरान आक्ट्रॉय पोस्ट पर पर्यटन विभाग की ओर से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर कलाकारों ने डोगरी, पंजाबी आदि गीतों पर नृत्य कर समां बांधा। इस मौके पर अनुराधा कोतवाल, तरविंद्र सिंह साइकिल रैली में शामिल युवाओं सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।