फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural program

Jammu News: बलिदान स्तंभ पर गूंजे देशभक्ति के स्वर

विज्ञापन
cultural program
जम्मू। पद्मश्री पद्मा सचदेवा महिला कॉलेज गांधीनगर (ए कंपनी) की 8वीं जेएंडके गर्ल्स बटालियन की 55 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिष्ठित बलिदान स्तंभ पर वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन मातृभूमि के प्रति समर्पण और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने को समर्पित रहा। तिरंगा लहराते हुए और वंदे मातरम की गूंज से गूंजते वातावरण में कैडेट्स ने ऐसा देशभक्ति का माहौल बनाया। कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण रहा कैडेट्स के लिए बनाया गया सेल्फी स्टैंड जो देशभक्ति की झलक दिखाने वाला केंद्र बन गया। कार्यक्रम के पश्चात कॉलेज परिसर में कैडेट्स ने ‘वंदे मातरम्’ प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गीतांजलि अंदोत्रा, एएनओ लेफ्टिनेंट सुमन बाला तथा अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियाें ने एक स्वर में राष्ट्र की गरिमा और एकता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed