फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural program

Jammu News: सिंधु दर्शन यात्रा लेह पहुंची, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए दल के सदस्य

विज्ञापन
cultural program
आज सिंधु दर्शन का मुख्य कार्यक्रम, पवित्र नदी में डुबकी लगाने के साथ ही पूजन होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सिंधु दर्शन यात्रा सोमवार को लेह पहुंच गई। यहां यात्रा दल के सदस्यों का खटका पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। इससे यात्रा दल के सदस्य अभिभूत दिखे। इसके पश्चात लेह स्टेडियम में पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अब मंगलवार को सिंधु दर्शन का मुख्य कार्यक्रम होगा। यात्रा दल के सदस्य सिंधु घाट पर पवित्र नदी में डुबकी लगाने के साथ ही पूजन करेंगे।

इससे पूर्व लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) के चेयरमैन ताशी ग्यालसन, लद्दाख के पूर्व भाजपा सांसद जमग्याल सेरिंग नमग्याल आदि ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार, रूपेश कुमार आदि की अगुवाई में पहुंचे यात्रा दल का लेह स्टेडियम में स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में उन्होंने सिंधु दर्शन यात्रा को सांस्कृतिक, धार्मिक और राष्ट्रीय एकता का परिचायक बताया। कहा कि यह हिंदू व बौद्ध समन्वय की अनोखी मिसाल है। इससे पूर्व लेह के डीसी रोमिल सिंह डिंको ने कार्यक्रम से पहले सिंधु घाट का निरीक्षण कर इंतजामों का जायजा लिया। आपको बता दें कि यह सिंधु दर्शन का 29वां उत्सव है। पहली बार 1997 में इस सिंधु दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed