फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural program

देश के हर व्यक्ति-हर घर तक पहुंचे विकास और समृद्धि : उपराज्यपाल

विज्ञापन
cultural program
कार्यक्रम में उप​स्थित सुरक्षाबलों के जवान। 
उपराज्यपाल ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के महान नेताओं और वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन


लोगों से समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जम्मू-कश्मीर के राजभवन में समारोह का आयोजन किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 20 फरवरी को मनाए गए दोनों राज्यों के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के महान नेताओं और वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। एलजी ने कहा कि मेरी यह इच्छा रही है कि विकास और समृद्धि देश के प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक घर तक पहुंचे और राष्ट्र आगे बढ़ने के साथ कोई भी पीछे न छूटे।


उपराज्यपाल ने कहा, ऐसे अवसर हमें यह याद रखने का अवसर प्रदान करते हैं कि हमें समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करना चाहिए। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप में से प्रत्येक व्यक्ति इस महान राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए जिम्मेदारी से कार्य करेगा। हमारे एकीकृत प्रयासों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की आर्थिक स्थिति में सुधार और सशक्तिकरण होना चाहिए। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं और दोनों राज्यों के तेजी से विकास के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed