{"_id":"69276a54a947a7db3f05f9fc","slug":"cultural-program-jammu-news-c-10-jmu1052-772213-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अधिकारियों और कर्मियों ने दोहराए सांविधानिक मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अधिकारियों और कर्मियों ने दोहराए सांविधानिक मूल्य
विज्ञापन
- हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई में हुआ प्रस्तावना का पाठ, न्यायाधीश और अधिकारी रहे मौजूद
- उद्यमिता विकास संस्थान और सूचना निदेशालय में भी आयोजित हुए कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संविधान लागू होने की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को जम्मू में विभिन्न सरकारी संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया। संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया और अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की जम्मू विंग में आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली ने की। उन्होंने सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इसके बाद अन्य न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सामूहिक रूप से प्रस्तावना का उच्चारण किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा, न्यायमूर्ति राजनेश ओसवाल, न्यायमूर्ति जावेद इकबाल वानी, न्यायमूर्ति मोहम्मद अकरम चौधरी, न्यायमूर्ति राहुल भारती, न्यायमूर्ति मोक्षा खुजूरिया काजमी, न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ वानी और न्यायमूर्ति शहजाद अजीम उपस्थित रहे। इसके अलावा रजिस्ट्रार जनरल मोहिंदर कुमार शर्मा, राज्य न्यायिक अकादमी के निदेशक नसीर अहमद डार, रजिस्ट्रार विजिलेंस राजीव गुप्ता, रजिस्ट्रार निरीक्षण अजय कुमार गुप्ता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान के बाड़ी ब्राह्मणा परिसर में भी संविधान दिवस मनाया गया। इस वर्ष का विषय हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान रखा गया। जम्मू परिसर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक और उद्योग विभाग के सचिव खालिद जहांगीर ने की। उन्होंने कहा कि संविधान केवल नियमों का ग्रंथ नहीं, बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला मजबूत आधार है, जो हर नागरिक को समान अवसर देता है। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों पर चलने की शपथ ली। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय में भी संविधान दिवस का आयोजन किया गया। निदेशक नितीश राजोरा ने मीडिया परिसर के सभागार में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, प्रशासनिक अधिकारी, लेखा अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। निदेशक ने कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है और इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।