{"_id":"67f2e37ecdfac27f260ed393","slug":"cultural-news-samba-news-c-394-1-sbj1001-100449-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टांडा से सुंदरबनी तक निकाला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टांडा से सुंदरबनी तक निकाला नगर कीर्तन
विज्ञापन
गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा निकाले गए नगर कीर्तन में रथ पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। खालसा पंथ के जन्म के उपलक्ष्य में सिख समुदाय ने रविवार को यहां टांडा गांव से सुंदरबनी कस्बे तक नगर कीर्तन निकाला।
खालसा पंथ के जन्म के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा, टांडा से गुरुद्वारा सिंह सभा, सुंदरबनी तक नगर कीर्तन निकाला गया। 13 अप्रैल, 1699 को दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह ने पंज प्यारों (योद्धाओं) को अमृत संचार पिलाया था। इस जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब को एक सुसज्जित वाहन पर रखा गया था और रागी जत्थे साथ चल रहे थे, जिसके पीछे सिख संगत थी। नौशेरा से आई गतका पार्टी के नेतृत्व में सिख युवाओं ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। गुरुद्वारा सिंह सभा टांडा के अध्यक्ष जसवीर सिंह, सचिव रतनजीत सिंह, कैशियर अर्जुन सिंह व पूर्व सरपंच मोहन सिंह की मौजूदगी में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी गुरनाम सिंह की अरदास के बाद नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। वाहन के आगे योद्धाओं की पारंपरिक पोशाक पहने हुए हाथों में तलवारें लिए पंज प्यारे जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे। बीच रास्ते में कई लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए फ्रूट चाट, कोल्ड ड्रिंक्स मिठाइयां, आइसक्रीम, बादाम शेक और मीठे पानी जैसे विभिन्न स्टॉल लगाए हुए थे। गुरुद्वारा साहिब में पहुंचने के बाद शब्द कीर्तन और अरदास का पाठ किया गया और फिर गुरु का लंगर खोला गया। जुलूस में तहसीलदार सुंदरबनी दलजीत सिंह भी मौजूद रहे।
फोटो 01 गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा निकाले गए नगर कीर्तन में रथ पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी