{"_id":"6a8a13f68a70e338c1013006","slug":"cultural-news-jammu-news-c-10-jmu1059-994043-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ‘वाइब्रेंट वर्व’ में देशभर के 45 प्रदर्शकों ने दिखाए उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ‘वाइब्रेंट वर्व’ में देशभर के 45 प्रदर्शकों ने दिखाए उत्पाद
विज्ञापन
फिक्की फ्लो जम्मू, कश्मीर एवं लद्दाख द्वारा आयोजित ‘वाइब्रेंट वर्व सीजन-4’ में मौजूद सदस्याएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। फिक्की फ्लो जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख (जेकेएल) ने लक्सरीज ऑफ कश्मीर के सहयोग से शहर के एक निजी होटल में ‘वाइब्रेंट वर्व सीजन-4’ का आयोजन किया। राखी एडिट के रूप में आयोजित प्रदर्शनी में देशभर से आए 45 प्रदर्शकों ने फैशन, लाइफस्टाइल, हस्तशिल्प, गिफ्टिंग, होमग्रोन ब्रांड और त्योहारी उत्पाद प्रदर्शित किए।
प्रदर्शनी का उद्घाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की आयुक्त-सचिव बबीला रखवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। एडब्ल्यूडब्ल्यूए नॉर्दर्न कमांड की क्षेत्रीय अध्यक्ष शिनी शर्मा और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जम्मू अनसुईया जम्वाल समेत अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और उभरते कारोबारियों को बाजार उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान अमेजन ऑनबोर्डिंग पहल के जरिए उद्यमियों को डिजिटल कारोबार का विस्तार करने के अवसर भी दिए गए। नाबार्ड उन्नति स्टोर्स और सांबा के एसएचजी ने भी भाग लिया।
फिक्की फ्लो जेकेएल की चेयरपर्सन वर्षा बंसल ने कहा कि ‘वाइब्रेंट वर्व’ कारोबार, उत्सव और सामाजिक प्रभाव को जोड़ने वाला मंच है। प्रदर्शनी को लगातार तीसरे वर्ष एमएसएमई पीएमएस योजना के तहत मंजूरी मिली है।