{"_id":"67e4693beaa6fd589909af21","slug":"cultural-news-jammu-news-c-10-jam1005-575403-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इस बार भव्य होगा बैसाखी व जम्मू महोत्सव, कई बड़े आयोजनों की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इस बार भव्य होगा बैसाखी व जम्मू महोत्सव, कई बड़े आयोजनों की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नामी कलाकारों के लाइव शो पर मंथन, जम्मू, रियासी, सुचेतगढ़ समेत कई जगहों पर आयोजन संभव
- पीक सीजन को ध्यान में रखकर बनाई जा रही योजना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश सरकार ने बैसाखी और जम्मू महोत्सव की तैयारियों पर मंथन शुरू कर दिया है। इस बार भव्य आयोजन करने की तैयारी है। जल्द ही पर्यटन विभाग की इसे लेकर बैठक होने जा रही है। अप्रैल में दूसरे सप्ताह के आसपास इसका आयोजन संभव है। इसमें कई बड़े कलाकारों के लाइव शो हो सकते हैं।
जम्मू, रियासी, अखनूर, सुचेतगढ़, पटनीटॉप समेत कई स्थलों पर आयोजन हो सकते हैं। लाइव शो के अलावा म्यूजिक एंड लाइट शो, हास्य शो, डांस और डीजे शो भी होंगे। आगामी पीक सीजन को ध्यान में रखकर योजना बनाई जा रही है, ताकि पर्यटकों को लुभाया जा सके। पर्यटन विभाग की तरफ से आयोजकों से विचार-विमर्श चल रहा है। क्योंकि, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास पर्यटन विभाग भी है, इसलिए विभाग प्रयास कर रहा है कि इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाए।
पर्यटन विभाग के निदेशक विकास गुप्ता का कहना है कि हमारा प्रयास है, बैसाखी और जम्मू महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करें। इसके लिए उच्च स्तर पर बात की जा रही है। योजना बनाई जा रही है कि इसको भव्य आकार कैसे दिया जा सकता है, ताकि जम्मू और इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। जम्मू में हमारे पास कई पर्यटन स्थल हैं। जहां पर हम आयोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -
नवरात्र की तैयारियां भी शुरू
आगामी नवरात्र की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। खासकर माता वैष्णो देवी के दरबार में। कटड़ा में माता के दरबार को विशेष रूप से सजाया जाएगा। जम्मू के बावे मंदिर में भी नवरात्र को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। नवरात्र के सभी दिन शहर में अलग-अलग संस्थाओं की तरफ से बड़े स्तर के जागरण करवाए जाएंगे। इनमें पंजाबी गायकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
-- -- -- --
पर्यटन सीजन के लिए भी तैयारी
बता दें कि अप्रैल, मई और जून में जम्मू-कश्मीर में बड़े स्तर पर पर्यटक पहुंचते हैं। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग जम्मू के शिवखोड़ी, माता वैष्णो देवी, भद्रवाह, अखनूर, पटनीटॉप आदि में आयोजन करने पर विचार कर रहा है। इन स्थलों पर पर्यटन ढांचे को विकसित करने की भी नए सिरे से योजना बनाई जा रहा है।