फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

तरोटी खड्ड पर पुल बनाने वाले युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
cultural
ज्यौड़ियां। पंचायत मट्टू के गांव परांगलां के नजदीक तरोटी खड्ड पर खुद पुल बनाने वाले युवाओं को शुक्रवार को एसडीएम अनिल ठाकुर ने सम्मानित किया। युवाओं के इस जज्बेे की तारीफ करते हुए एसडीएम ने कहा कि देश को ऐसे नौजवानों की जरूरत है। मै हैरान हूं कि आखिर इतना बड़ा काम इन युवाओं ने एक दिन में कैसे कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित युवाओं ने कहा कि हम लोग आने वाले समय में भी पंचायत का विकास करते हुए ऐसे काम करते रहेंगे। एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को फोन कर इस खड्ड पर स्थायी पुल का जल्द निर्माण करने के लिए कहा। युवाओं से कहा कि इस पुल की आपने नींव रख दी है अब जल्द इसको स्थायी पुल का रूप दिया जाएगा। इस विषय में पीडब्ल्यूडी और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमारी टीम जल्द जायजा लेगी और खड्ड पर स्थायी पुल बनाने के लिए आगे की प्रक्रिया शूरू करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर गांव मट्टू निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार सतपाल मट्टू, मट्टू निवासी व भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया सचिव अंकुश चौधरी, पंच तरसेम सिंह उर्फ बिल्ला, अवतार सिंह, मदन लाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed