{"_id":"5fff34888ebc3e32914559ad","slug":"cultural-jammu-news-jmu22688908","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के साथ मनाई लोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के साथ मनाई लोहड़ी
विज्ञापन
परगवाल में सेना सरहदी लोगों के साथ लोहड़ी मनाते हुये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के गंदर्व आर्मी विद्यालय में बुधवार को सेना की मोलू बटालियन ने एक कार्यक्रम आयोजित कर विजय उत्सव स्वर्णिम वर्ष उत्सव तथा लोहड़ी पर्व धूमधाम के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में आम लोगों के साथ क्षेत्र की वीर नारियां तथा भूतपूर्व सैनिक भी शामिल हुए।
कमांडेंट एसपी उपासनी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल भगत और जिला विकास परिषद सदस्य सूरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदी स्थल पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों को सेना की तरफ से मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। वीर नारियों और सेना में अपनी सेवा दे चुके भूतपूर्व सैनिकों को कमांडेंट तथा विधायक ने सम्मानित किया। कमांडेंट ने लोगों को लोहड़ी की बधाइयां देते हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया। मुख्य अतिथि ने भी सेना की तारीफ़ करते हुए कहा कि सेना सरहद की रक्षा करने के साथ-साथ खुशी गम में लोगों के साथ शरीक रहती है। कार्यक्रम के अंत में लोहड़ी जलाई गई और एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई।
इस मौके पर एसडीएम अनिल ठाकुर, सरपंच भूपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, जसपाल सिंह, कश्मीर सिंह, जय सिंह, शमशेर सिंह, गोपाल शर्मा समेत टूआईसी कुलदीप सिंह, एसएम नथा सिंह समेत सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------------
लोगों ने रिश्तेदारों में बांटी लोहड़ी
विजयपुर। लोहड़ी का पर्व क्षेत्र में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। त्योहार को लेकर विजयपुर में जमकर खरीदारी की गई। जिन परिवारों में नई शादियां हुई हैं या जिनके घरों में बच्चे का जन्म हुआ है, उनमें रिश्तेदारों में लोहड़ी बांटने की परंपरा है। यही कारण है कि ऐसे परिवार खरीदारी कर लोहड़ी बांटते हैं। डुग्गर परंपरा के तहत नवविवाहित जोड़ों व छोटे बच्चों को लोहड़ी पर रेवड़ी, मूंगफली व मेवों से बने हार पहनाने का भी प्रचलन है। काफी संख्या में परिवार की महिलाएं स्वयं यह हार तैयार करती है। अब समय की कमी के चलते बाजारों में तैयार हार भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। लोहड़ी पर्व पर इन हारों की भी अच्छी-खासी बिक्री हुई। छोटे बच्चों ने उत्साह के साथ लोगों के घरों में जा कर लोहड़ी मांगी। संवाद
--------------------
लेखक को श्रद्धांजलि देने के साथ लोगों के साथ मनाई लोहड़ी
आरएस पुरा। कांग्रेस वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आरएस चिब की अध्यक्षता में सोमवार को गांव सतराईयां में कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों के साथ लोहड़ी मिलन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। साथ ही लेखक स्व.ठाकुर बलदेव सिंह को उनके जन्मदिवस पर याद किया गया। इसमें क्षेत्र के पंचों-सरपंचों, नंबरदार व कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद त्रिलोक सिंह बाजवा, साहिल शर्मा आदि ने स्व. ठाकुर बलदेव सिंह के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाया। चिब ने कहा कि आज लोहड़ी का पर्व भी है और उनके बडे़ भाई लेखक व समाजसेवी स्व. ठाकुर बलदेव सिंह का जन्मदिवस भी है। स्व बलदेव सिंह ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा लगाया। उन्होंने कई किताबें लिखीं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता शोभा सिंह, मोहिंद्र चौधरी आदि सहित काफी संख्या में सरपंच, पंच व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
--------------------
परगवाल में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व
परगवाल। बदलते मौसम का सूचक लोहड़ी पर्व राज्य के बाकी हिस्सों की तरह सीमा क्षेत्र परगवाल में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोहड़ी पर्व की मुबारकबाद देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। बच्चों की टोलियां सिर पर रंग बिंरगे गुब्बारे बांधकर घर-घर जाकर लोहड़ी मांगने में सबसे आगे रहे। पर्व पर बच्चों समेत बुजुर्गों में भी भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने भगवान अग्नि देव को गुड़, तिल, मूंगफली, चावल, मक्की व पकवान के साथ धूपबत्ती का अर्घ्य देकर लोहड़ी पर्व पर सुख समृद्धि और सरहद पर शांति की कामना की। उससे पहले बाजार में सामान खरीदने वालों की काफी भीड़ रही। दुकानदार वर्ग भी खुश दिखा। वहीं क्षेत्र के दूसरे गांव सजवाल गुढा मन्हांसा हमीरपुर कोना देवरा राजपूरा छन्नी ताना नजवाल नरसिह पूरा सरवाल पिंडी गवाढ़ समेत दूसरे गांवों में भी लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। संवाद
---------------------
घरों और मंदिरों की पूजा अर्चना
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में लोहड़ी पर्व आस्था और धूूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और मंदिरों में पूजा अर्चना करके भगवान से परिवार के लिए शांति मांगी। मंदिरों में विशेष रूप से धार्मिक कार्यक्रम और भंडारा लगाया गया। दूसरी ओर युवाओं ने नाच गाकर कर लोगों के घरों में जाकर लोहड़ी मांगी। कस्बा सहित अनेक गांवों के चौराहों में लोहड़ी जला मुबारकबाद दी गई। संजय कुमार ने बताया लोहड़ी त्योहार धूमधाम के साथ मनाया और भगवान से देशवासियों की सुख शांति की प्रार्थना की। संवाद
---------------------
खौड़ और ज्यौड़ियां में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया
ज्यौड़ियां। खौड़ और ज्यौड़ियां में भी लोहड़ी के त्योहार की बुधवार को धूम रही। सभी लोग एक दूसरे को लोहड़ी की मुबारकबाद देते नजर आए। बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। सूखे मेवे से बाजार को सजाया गया है। बच्चों की टोलियां सुबह से ही घर-घर जाकर लोहड़ी मांगते दिखाई दे रहे थे। संवाद
------------------
लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिले में बुधवार को लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। दिन निकलने के साथ बच्चों की टोलियां लोगों के घरों में लोहड़ी मांगती नजर आई। कई परिवारों जहां लड़के की शादी हुई है और जिनके घर नवजात लड़के ने जन्म लिया है, परिवार के लोग अपने सगे- संबंधियों व आसपास रहने वाले ग्रामीणों को लोहड़ी बांट रहे थे।
उत्तरी भारत का लोहड़ी बहुत बड़ा पर्व होने के साथ डोगरों का भी बड़ा पर्व है। कई परिवार अब लोहड़ी पर्व पर घरों में सगे-संबंधियों को आमंत्रण देते हैं और ढोल की थाप पर नाचते हुए खुशी का इजहार करने के साथ इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। आरएस पुरा कस्बे में मुख्य कार्यक्रम बाल आश्रम व नारी निकेतन में आयोजित समाज सेवक सनी महाजन की अध्यक्षता में किया गया। इसमें पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल व डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम व एमसी चेयरमैन सतपाल पप्पी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस दौरान बाल आश्रम नारी निकेतन के बच्चों के साथ लोहड़ी मनाए जाने के साथ बच्चों को उपहार वितरित किए गए।
पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने लोहड़ी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के लिए खुशियां लेकर आए। इस दौरान पार्षद किशोर कुमार शर्मा, अशोक कुमार इशी, नायब सरपंच राजेश चौधरी, एचएस रैना सहित नारी निकेतन व बाल आश्रम के अन्य अधिकारी कर्मी भी मौजूद थे।