फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

घराना के वैटलैंड पर हजारों की संख्या में पहुंचे प्रवासी पक्षी

विज्ञापन
cultural
भारत पाक सीमा पर स्थित गांव घराना के वैटलेंड़ में पहुंचे प्रवासी पक्षी।
आरएस पुरा। इन दिनों भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव घराना के वैटलैंड पर हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। छुट्टी के दिनों में जहां सैकड़ों की संख्या में पक्षी प्रेमी घराना के इस वेटलैंड पर पर्यटक जहां पक्षियों को देखने के लिए पहुंचते हैं। वहीं शनिवार को भी काफी पक्षी प्रेमी यहां इन प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

अन्यन लंगेह, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार आदि ने कहा कि हम पहली बार यहां इन प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि काफी समय से यहां पर हर वर्ष सर्दी के दिनों में प्रवासी पक्षी पहुंचने के बारे में सुना था और आज यहां इन पक्षियों को देखने का मौका भी मिला। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में साइबेरियन क्रेन, बार हेडिड गीज सहित कई प्रजातियों के पक्षी देखे। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचे पक्षियों को देखने पर काफी अच्छा लगा, लेकिन पर्यटकों के लिए अधिक सुविधाएं नहीं होने पर सरकार को इसे स्थल के तौर पर उभारे जाने के लिए योजना बना बेहतर पर्यटक स्थल बनाना चाहिए। वहीं गांव का एक पढ़ा-लिखा युवक घराना वेटलैंड पर मौजूद रहकर वन्यजीव संरक्षण विभाग के साथ जहां आने वाले पर्यटकों को गाइड के तौर पर प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी दे रहा है। प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए संबंधित विभाग की तरफ से दूरबीन की व्यवस्था की गई है। पर्यटक दूरबीन लगाकर प्रवासी पक्षियों की नजदीक से झलक देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed