फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगा दीर्घायु की कामना की

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा में भाई दूज का त्योहार पर भाई को तिलक लगाती बहन।
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में भाई दूज का त्योहार बड़े ही उल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया और मंगल कामना की।
विज्ञापन

भाई दूज को लेकर सोमवार सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गईं। जिन लोगों की बहनें घर पर थीं, उन्होंने स्नान ध्यान करने के बाद घरों में सुंदर चौक तैयार किया। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाया। वहीं बहनों ने उपहार और मिठाइयां भेंट कीं। इसके बदले भाइयों ने बहनों के लिए मंगलकामनाएं करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। जिन भाइयों की बहनें ससुराल में थीं, तो कुछ भाई बहनों के ससुराल पहुंचे और वहीं बहनों ने उनका मंगल तिलक किया। विशेषकर कस्बों व गांव में काफी रौनक रही और सड़कें भी काफी बड़ी संख्या में वाहनों के आनेजाने पर कई स्थानों पर जाम लगा रहा। इसके लिए चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

------------------
बहनों ने भाइयों को किया तिलक
विजयपुर। भैया दूज का पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया और लंबी उम्र की कामना की। क्षेत्र की महिलाओं और लड़कियों ने बताया भाइयों ने उन्हें उपहार दिए। हमने उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस पर्व को लेकर भाई बहनों में काफी उत्साह देखा गया। बाजार में भी काफी रौनक देखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बहनों ने मांगी भाई के लिए लंबी आयु
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में भाईदूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगा कर भगवान से लंबी आयु की कमाना की। भाइयों ने बहनों की रक्षा का प्रण लिया और पहार दिए। रोमा देवी ने बताया भाईदूज पर्व बहन-भाई के पवित्र रिश्ते पर आधारित है। संवाद
---------------
भाई दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
ज्यौड़ियां। भाई दूज का त्योहार सोमवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इसमें बहनों ने भाइयों को टीका लगाया और लंबी आयु की भगवान से प्रार्थना की। भाई दूज त्योहार के चलते क्षेत्र में काफी चहल-पहल रही। संवाद
------------
भैया दूज की धूम बनी रही
सांबा। भाई-बहन के प्यार का त्योहार भैया दूज धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगा कर उनकी लंबी उम्र की मन्नत मांगी। रविवार शाम हुई बारिश से लोगों को परेशानी जरूर हुई। सोमवार सुबह मौसम साफ रहने पर महिलाओं ने फल और मिठाइयों की खरीदारी कर भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। हलवाइयों और फल विक्रेताओं ने भी खूब चांदी कूटी। यात्री वाहनों में भी भीड़ देखी गई। संवाद

----------------
श्रद्धा के साथ मनाया गया भाई दूज पर्व
अरनिया। क्षेत्र में भाई दूज का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कोविड-19 के चलते कई दिक्कतें भी सामने आई। यात्री वाहनों के नदारद रहने से बहनों को भाइयों के माथे पर टीका लगाने के लिए उन तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं हर वर्ष की तरह इस बार सीमा पर पहुंच कर क्षेत्र की बहनें सीमा प्रहरियों के माथे पर टीका भी नहीं लगा सकीं। सीमावर्ती पंचायत हल्का चंगिया के पूर्व सरपंच व पंच डॉक्टर रघुवीर सिंह के अनुसार कोविड-19 के चलते इस बार सीमा प्रहरियों ने इस पर्व को टाला है। फिर भी हमारी बहनों की दुआएं उनके साथ थी और रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed