फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

पंचों को आ रही दिक्कतें, बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
cultural
मीरां साहिब। पंच एसोसिएशन ने बुधवार को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) मीरां साहिब अफशान हमल से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पंचों के समक्ष आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा द्य पंच एसोसिएशन के प्रधान सरदार करमजीत सिंह की अध्यक्षता में मिले इस शिष्टमंडल ने कहा कि ब्लॉक मीरा साहिब की कुछ पंचायतों में सरपंचों द्वारा मनमानी की जा रही है और कोई भी विकास कार्य करवाने के समय पंचों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है द्य इस मौके पर पंच एसोसिएशन के प्रधान सरदार करमजीत सिंह ने कहा कि सरपंचों द्वारा मनमानी की जा रही है और पंचायत के लिए जो फंड आ रहा है अपनी मनमानी के साथ ही लगाया जा रहा है तथा कमीशन सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है द्य उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पंचायतों के विकास के लिए फंड राशि जो सरपंचों के खाते में डाली जा रही है उसे ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी के खाते में डाला जाना चाहिए ताकि बेहतर तरीके के साथ विकास हो सके और सरपंचों की मनमर्जी भी बंद हो सके द्य उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो वह आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे द्य इस अवसर पर पंच ओमप्रकाश खजूरिया पंच कुलदीप सिंह पंच प्रथपाल सिंह पंच सरदारी लाल सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारी व कई पंचायतों के पंच भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed