फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

सरपंचों-पंच की एसोसिएशन का गठन, विजय बाबा चेयरमैन मनोनीत

विज्ञापन
cultural
नवनियुक्त पंचों सरपंचों की कमेटी के चेयरमैन जानकारी देते
विजयपुर। पंचायत घौ ब्राह्मणा के सरपंच रामपाल शर्मा की देखरेख में मंगलवार को जिला सांबा के पंचों-सरपंचों की बैठक हुई। इसमें लगभग 42 सरपंचों-पंचों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से एसोसिएशन का गठन किया। इसमें सभी ब्लाक के एक-एक सरपंच को चुना गया और सदस्य बनाया गया। इस दौरान सरपंच पंचायत चक सलारिया के सरपंच विजय कुमार बाबा को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया। इसका सभी ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कमेटी अलग-अलग ब्लाकों में जाकर ब्लाक की कमेटी का गठन करेगी और फिर जिले की कमेटियां को फ्रेम करेगी। नवनियुक्त चेयरमैन विजय कुमार बाबा ने बताया कि काफी समय से पंचों-सरपंचों की मांग थी कि एक कमेटी का गठन किया जाए ताकि हम लोगों की परेशानियों को सुना जाए और हल किया जाए। उसी को देखते हुए कमेटी का गठन हुआ। इस मौके पर सरपंच प्रदीप ललोत्रा, सरपंच लब्लु समयाल, सरपंच प्रवीन चौधरी, सरपंच विनोद सांगला, सरपंच कुलदीप वर्मा, सरपंच काली दास, सरपंच जगदीश पट्टी, सरपंच रविंद्र सिंह, सरपंच रधवीर सिंह, सरपंच मोहनलाल शर्मा, सरपंच आशा रानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed