{"_id":"5eefa3d78ebc3e433a62c2c9","slug":"cultural-jammu-news-jmu212640983","type":"story","status":"publish","title_hn":"करो योग रहो निरोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करो योग रहो निरोग
विज्ञापन
राजोरी में योग की कक्षा में भाग लेते साधक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजली योग समिति की तरफ से ऑनलाइन योग शिक्षा दी गई। आर्य समाज में रवि चंद्र राज्यकारिणी सदस्य, मास्टर पूरण चंद, रोहित शर्मा, शिल्पा शर्मा द्वारा ऑनलाइन योग कराया गया। लॉकडाउन में विभिन्न टीवी चैनलों से बाबा रामदेव ने लाइव पर योग कराया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घर-घर में लोगों ने योग किया। संवाद
---------------
उत्साह से लिया योग की कक्षा में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख की निगरानी में जिला प्रशासन ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘योग एट होम, योगा विद फैमिली’ थीम के साथ मनाया। मुख्य कार्यक्रम डाक बंगला में हुआ। जहां सरकारी अधिकारियों, नागरिक समाज के सदस्यों, महिलाओं, युवाओं और लोगों ने शामिल होकर सामाजिक दूरी के मानदंडों के साथ विभिन्न योग अभ्यास किए।
इस अवसर पर जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी अशोक गंडोत्रा ने प्रतिभागियों को अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व और अवसादों से मुक्त जीवन जीने के बारे में जागरूक किया। अतिरिक्त उपायुक्त शेर सिंह ने कहा कि योग इस तनावपूर्ण और तेजी से आगे बढ़ने वाले जीवन में एक सुधारात्मक उपाय है। जहां हर व्यक्ति तनाव से पीड़ित है और योग का अभ्यास करने की कला मदद करती है।
विज्ञापन
-------------
लोगों ने घरों में किया योगाभ्यास
सुंदरबनी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों नं घरों में ही योगाभ्यास किया। हालांकि शिक्षा विभाग की तरफ से योग दिवस पर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, जिससे शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन कुछ विद्यार्थियों को योग कराया गया। उसी प्रकार से सुंदरबनी में युवा एवं खेल विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर शारीरिक शिक्षकों ने परिवारों तथा आसपास के पड़ोसियों को योग कराकर लोगों को योग का महत्व समझाया। संवाद
-------
सुंदरबनी में उमसभरी गर्मी से कोई राहत नहीं
सुंदरबनी। सुंदरबनी और आसपास के क्षेत्रों में दस दिन से पड़ रही उमसभरी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। इससे क्षेत्र में लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी के कारण क्षेत्र में बिजली की अनियमित कटौती के साथ-साथ पानी की समस्या भी बढ़ गई है। गर्मी के कारण पानी का जलस्तर कम होने के कारण क्षेत्र में पानी की समस्या भी बढ़ गई है। लोगों को एक साथ कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद